newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ego Baat Batai Khesari’s New Song Released: खत्म हुआ फैन्स का इंतजार, खेसारी और शिल्पी राज के नए गाने ने आते ही मचा दिया गर्दा

Ego Baat Batai Khesari’s New Song Released: भोजपुरी इंडस्ट्री के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव के नए म्यूजिक वीडियो सॉन्ग ‘एगो बात बताई’ की, जो आज रिलीज हो गया है। खेसारी लाल की फैन फॉलोइंग का अंदाजा आप इससे लगा सकते हैं कि गाने के रिलीज होते ही लाखों लोग इसको देख और सुन चुके हैं

नई दिल्ली | आ गईल भैया, आ गईल खेसारी लाल यादव के नया गाना आ गईल। जिस गाने का सभी भोजपुरी प्रेमियों को इंतजार था आखिर वो गाना रिलीज हो चुका है। दरअसल हम बात कर रहे हैं भोजपुरी इंडस्ट्री के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव के नए म्यूजिक वीडियो सॉन्ग ‘एगो बात बताई’ की, जो आज रिलीज हो गया है। खेसारी लाल की फैन फॉलोइंग का अंदाजा आप इससे लगा सकते हैं कि गाने के रिलीज होते ही लाखों लोग इसको देख और सुन चुके हैं। बता दें पहले गाने के टीजर को रिलीज कर मेकर्स ने दर्शकों के बीच जिज्ञासा बढ़ा दी थी और उसी जिज्ञासा को आज सुबह सुबह गाने को रिलीज कर खत्म कर दिया गया है।

Dinesh and Shilpi

गाने में क्या है खास

देखिए साहब ‘एगो बात बताई’ गाने में खास खुद खेसारी लाल यादव हैं और इस गाने में भोजपुरी की एक्ट्रेस रानी ने चार चांद लगाने का काम किया है। इस गाने में खेसारी लाल और रानी की केमिस्ट्री की बात करें तो बेहद ही सुंहर लग रही है। बता दें खेसारी और रानी पहले भी कई हिट म्यूजिक वीडियो दे चुके हैं। 3 मिनट 40 सेंकड के इस गाने में खेसारी लाल अपनी गर्लफ्रेंड(रानी) को शादी के लिए मनाते हुए दिख रहे है। खेसारी लाल कहते हैं, ‘एगो बात बताई त बतावे देबू का, लाईल बानी सेनूरा(सिंदूर)लगावे देबू का’। जिसके जवाब में रानी थोड़ा ना नुकुर करने लगती है।

आपको बता दें ‘एगो बात बताई’ गाने को पिप्पा म्यूजिक भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। वहीं इसके गायक की बात करें तो खुद खेसारी लाल यादव ने इस गाने में अपनी आवाज दी है और इनका साथ दिया है भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रिय गायिका शिल्पी राज ने। इस बेजोर गाने के लिरिक्स लिखे हैं आजाद सिंह ने और म्यूजिक विशाल सिंह ने दिया है। वैसे भोजपुरी गानो के क्रेज का अंदाजा आप इससे लगा सकते हैं कि ‘एगो बात बताई’ गाने के रिलीज होने के कुछ घंटो में ही 9 लाख से ज्यादा लोगों तक ये पहुंच चुका है और लगातार इसका सिलसिला बढ़ रहा है।