newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

अपनी ही माशूका की बारात लेकर आए खेसारी लाल यादव, आशिकों को रुला देगा सिंगर का नया गाना

Khesari Lal Yadav new song: गाने को आज सुबह ही रिलीज किया गया है और खबर लिखे जाने तक गाने पर 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ गए हैं। गाना सोशल मीडिया पर टॉप 21 में ट्रेंड कर रहा है। फैंस भी गाने पर आंसू और तारीफ दोनों बहा रहे हैं

नई दिल्ली। खेसारी लाल यादव को भोजपुरी सिनेमा का ट्रेंडिंग सुपरस्टार हैं, उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में अपने दम से नाम कमाया है, हालांकि वो विवादों में भी खूब रहे हैं, काजल राघवानी और पवन सिंह के साथ एक्टर का खूब विवाद रहा था। सोशल मीडिया पर फैंस आपस में भिड़ गए थे लेकिन इससे उनकी फैन फॉलोविंग पर कुछ खास फर्क नजर नहीं आया। उनके मजेदार गाने खूब पसंद किए जाते हैं लेकिन आज खेसारी का सेड सॉन्ग रिलीज हुआ है जिसे सुनकर आप अपने आंसू नहीं रोक पाएंगे। तो चलिए जानते हैं कि गाने में क्या खास है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khesari Lal Yadav (@khesari_yadav)


3 मिलियन के पार पहुंचा गाना

खेसारी लाल यादव के नए गाने का नाम है- ना जियब तोहरा बिना…”। गानें में खेसारी लाल यादव गांव के नाई बने हैं और एक शादी में दूल्हे के साथ रस्में कर रहे हैं लेकिन खेसारी की आंखों में आंसू हैं। अब आंसू होना भी लाजमी है क्योंकि ये बारात और दूल्हा..दोनों ही उनकी प्रेमिका है। खेसारी अपनी प्रेमिका को दुल्हन के लिबास में देखकर आंसू बहा रहे हैं, जबकि दुल्हन बनी प्रेमिका अपनी भावनाओं को छिपाने की कोशिश कर रही हैं लेकिन आंसू नहीं रोक पा रही हैं। गाने के लिरिक्स भी किलर हैं और इसे सुनने के बाद कोई भी अपने आंसू नहीं रोक पाएंगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khesari Lal Yadav (@khesari_yadav)


टॉप ट्रेंड में चल रहा गाना

गाने को आज सुबह ही रिलीज किया गया है और खबर लिखे जाने तक गाने पर 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ गए हैं। गाना सोशल मीडिया पर टॉप 21 में ट्रेंड कर रहा है। फैंस भी गाने पर आंसू और तारीफ दोनों बहा रहे हैं।एक यूजर ने लिखा- ठाकुर और यादव परिवार जिंदाबाद और पूरा समाज का समर्थन करते हुए जय हो खेसारी लाल भैया। एक दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत मुश्किल होता किसी के बगैर जीना।