Bhojpuri: श्वेता महारा को खेसारी लाल यादव ने कहा ‘जहर’, अब मच गया है बवाल, वीडियो वायरल

Bhojpuri: आज खेसारी लाल यादव किसी भी पहचान के मोहताज नहीं हैं। भोजपुरी सिनेमा में खेसारी ने जो बुलंदियां हासिल की है वो काबिलेतारीफ है। खेसारी लाल यादव को भोजपुरी दर्शकों का ट्रेंडिंग स्टार कहा जाता है। खेसारी लाल की फैन फॉलोइंग लगतार बढ़ती जा रही है।

Avatar Written by: September 23, 2022 12:54 pm

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा के मेगास्टार कहे जाने वाले बेहतरीन सिंगर और जबरदस्त एक्टर खेसारी लाल यादव ने हर तरह की मुसीबतों से लड़कर ये मुकाम हासिल किया है। आज खेसारी लाल यादव किसी भी पहचान के मोहताज नहीं हैं। भोजपुरी सिनेमा में खेसारी ने जो बुलंदियां हासिल की है वो काबिलेतारीफ है। खेसारी लाल यादव को भोजपुरी दर्शकों का ट्रेंडिंग स्टार कहा जाता है। खेसारी लाल की फैन फॉलोइंग लगतार बढ़ती जा रही है। देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खेसारी यादव की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। यही वजह है कि खेसारी का कोई भी गाना आते के साथ ही धमाल मचा देता है।

ऐसे में एक बार फिर खेसारी लाल यादव का एक गाना यूट्यूब पर तेजी से धमाल मचा रहा है। खेसारी का गाना ‘लागेलु जहर’ का जादू लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा है। इस गाने के वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस श्वेता महारा अपनी बोल्ड अदाओं के जादू से फैंस को अपना दीवाना बना रही हैं। खेसारी का ये गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने गया है। जिसमें उनका साथ भोजपुरी इंडस्ट्री की हिट क्वीन शिल्पी राज ने दिया है। इन दोनों सुपरस्टार्स की धमाकेदार आवाज ने लोगों को झूमने पर मजबूर का दिया है। खेसारी लाल यादव का ये गाना ‘लागेलु जहर’ सच में जहर है। गाने ने इन दिनों लोगों के बीच गर्दा मचा रखा है।

खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज के इस नए गाने ‘लागेलु जहर’ के बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं और इस गाने का म्यूजिक आजाद सिंह-विवेक सिंह ने दिया है।