newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

भरी स्टेज पर निरहुआ के सामने खेसारी लाल यादव ने डाला घूंघट, हंसते-हंसते लोटपोट हुए लोग

Dinesh Lal Yadav and Khesari Lal Yadav Dance: सोशल मीडिया पर भी वीडियो को बहुत अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। एक यूजर ने लिखा-खेसारी जी अपने पुराने अंदाज में..दोनों ही बहुत प्यारे लग रहे हैं।

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा में वैसे तो कई स्टार्स हैं लेकिन दिनेश लाल यादव और खेसारी लाल यादव का जलवा हमेशा कायम रहता है। दोनों अपनी फैन फॉलोइंग भी है और हर वर्ग के लोग दोनों को देखना और सुनना पसंद करते हैं लेकिन क्या हो जब दोनों कलाकार एक ही स्टेज पर जाए।  दिनेश लाल यादव और खेसारी लाल यादव दोनों को एक साथ एक ही स्टेज पर परफॉर्म करते हुए देखा गया है और दोनों ने ऐसा कुछ कर दिया कि दर्शक हंसते-हंसते लोट-पोट हो जाए।


खेसारी का अंदाज है निराला

दिनेश लाल यादव के फैन पेज ने एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें एक्टर निरहुआ को भी टैग किया गया है। वीडियो में आप   देख सकते हैं कि एक ही स्टेज पर दिनेश लाल यादव और खेसारी लाल यादव दिख रहे हैं। दोनों के हाथ में माइक है और खेसारी ने काला दुपट्टा लेकर घुंघट कर रखा है। एक्टर स्टेज पर गाने गाने नीचे लेटकर डांस करते हैं और लड़कियों की तरह अदाएं दिखाते हैं। निरहुआ भी खेसारी के साथ मस्ती करते है। दोनों को चिपक कर मस्ती करता देख वहां मौजूद लोग भी हंसने लगे। वीडियो बहुत प्यारा है और दोनों का बॉन्ड साफ देखने को मिल रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nirahua (@dineshlalyadav)


वीडियो को मिल रहा अच्छा रिस्पांस

सोशल मीडिया पर भी वीडियो को बहुत अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। एक यूजर ने लिखा-खेसारी जी अपने पुराने अंदाज में..दोनों ही बहुत प्यारे लग रहे हैं। एक दूसरे यूजर ने लिखा- मेरी जान निरहुआ सर। एक अन्य ने लिखा- यूपी बिहार के दो अनमोल रत्न। बता दें कि ये वीडियो बहुत पुराना है लेकिन ये वीडियो कब का है..ये साफ नहीं है। फैंस फिलहाल वीडियो को खूब एंजॉय कर रहे हैं।