newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

VIDEO: काजल के साथ खेसारी लाल यादव ने गाने में किया ऐसा रोमांस, देखकर आप भी हो जाएंगे पानी-पानी!

VIDEO: भले ही ये दोनों कलाकार साथ में कम ही नजर आते हैं लेकिन जब भी ये पर्दे पर साथ होते हैं तो धमाल मचा देते हैं। जैसे ही दोनों का साथ में कोई गाना आता है तो वो सोशल मीडिया पर धमाल मचा देता है। इस वक्त दोनों का एक पुराना गाना सुर्खियों में छाया हुआ है।

नई दिल्ली। हिन्दी, अंग्रेजी, पंजाबी वैसे तो हर गानों का अपना ही मजा है लेकिन बात जब भोजपुरी गानों की होती है तो इसे न समझ पाने वाले लोग इन गानों के बजने पर नाचने के लिए मजबूर हो जाते हैं। वैसे तो भोजपुरी सिनेमा के कई दमदार एक्टर और एक्ट्रेस हैं लेकिन इनमें शामिल खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और काजल की जोड़ी को एक साथ देखने का एक अलग ही मजा है। भले ही ये दोनों कलाकार साथ में कम ही नजर आते हैं लेकिन जब भी ये पर्दे पर साथ होते हैं तो धमाल मचा देते हैं। जैसे ही दोनों का साथ में कोई गाना आता है तो वो सोशल मीडिया पर धमाल मचा देता है। इस वक्त दोनों का एक पुराना गाना सुर्खियों में छाया हुआ है। हालांकि ये गाना साल 2014 में रिलीज किया गया था लेकिन अब एक बार फिर इस पुराने गाने ने लोगों के बीच अपनी धूम मचानी शुरू कर दी है।

खेसारी लाल यादव का ये गाना t-series हमार भोजपुरी पर रिलीज किया गया है जो कि फिल्म जानेमन का है। खेसारी लाल यादव और काजल (Kajal) की केमिस्ट्री दिखाने वाले इस गाने को चोली के चीज ए रसीले (Choli Ke Cheej A Raseelee) टाइटल दिया गया है। गाने में खेसारी लाल यादव के अलावा काजल पर से भी आंखें चुराना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है। अब तक इस गाने को 12 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है जबकि 30 हजार से ज्यादा लोगों ने इस गाने को लाइक कर अपना प्यार जताया है। लाखों दर्शकों ने इस गाने पर कमेंट भी आए हैं। कई यूजर्स ने गाने में खेसारी लाल यादव और काजल की जोड़ी को नंबर वन बताया है।

क्या है वायरल हो रहे इस गाने में…

सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे इस गाने में काजल और खेसारी लाल यादव काफी रोमांटिक होते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों गार्डन में एक दूसरे के साथ धमाकेदार डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें इस गाने को खेसारी लाल यादव और इंदू सोनाली ने मिलकर गाया है। गाने के लिरिक्स आजाद सिंह ने लिखे हैं तो वहीं जिस फिल्म में ये गाना है उसे प्रेम राय ने प्रोड्यूस किया है।