नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा में आए दिन कुछ न कुछ रिलीज होता रहता है। कभी गाने तो कभी फिल्में सोशल मीडिया पर वायरल हो ही जाती हैं। कई बार भोजपुरी गानों में बहुत अजीब और अश्लील स्टेप्स किए जाते हैं जिन्हें हम असल जिंदगी में करने के बारे में सोच भी नहीं सकते हैं लेकिन उन स्टेप्स को करने के लिए एक्टर्स को क्या कुछ करना करना पड़ता है..ये बहुत कम लोग ही जानते हैं। दोनों मेन कैरेक्टर को काफी करीब आकर स्टेप करते हैं और इसका खुलासा इस वीडियो के जरिए हो गया हैं। तो चलिए जानते हैं कि वीडियो में क्या खास है।
अश्लील डांस स्टेप देख भड़के लोग
खेसारी लाल यादव और यामिनी सिंह के गाने गरम गोदाम का एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये गाने का बीटीएस वीडियो है जिसमें कोरियोग्राफर खेसारी लाल यादव और यामिनी सिंह को डांस के अजीबोगरीब स्टेप सीखा रहे हैं। स्टेप सिखाते हुए खुद कोरियोग्राफर स्टेप को नहीं कर पाता है और गिर जाता हैं। यामिनी और खेसारी करीब आकर इस स्टेप को करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन कर नहीं पा रहे हैं। ऐसे स्टेप्स को देखते हुए फैंस भी अनकंफर्टेबल हो गए हैं और इसे भोजपुरी भाषा का अपमान बता रहे हैं।
View this post on Instagram
खट्टा हुआ यूजर्स का मन
एक यूजर ने लिखा-ऐसी वीडियो ही हमारे समाज को गंदा कर रही हैं। एक अन्य ने लिखा- ये कौन से एंगल से डांस कर रहे हो भाई। एक दूसरे यूजर ने लिखा- इतना गंदा कैसे गाना बनाते हैं भोजपुरी भाषा को गंदा मत करो। पोस्ट के नीचे आपको काफी निगेटिव कमेंट्स देखने को मिल जाएंगे। बता दें कि खेसारी लाल यादव और यामिनी सिंह का गाने गरम गोदाम 1 साल पहले रिलीज हुआ था और गाने को 2 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। गाने को सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पांस मिला है लेकिन इसकी बीटीएस वीडियो और अश्लील स्टेप देखकर यूजर्स का मन खट्टा हो गया है।