newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

बाबू के बाबू लेकर आ रहे खेसारी लाल यादव, रोमांस से भरा है गाना

Khesari Lal Yadav new song Babu Ke Babu: गाने को खेसारी लाल यादव ने ही गाया है और गाने का म्यूजिक गौरव विशाल सिंह ने दिया है। गाने के लिरिक्स रॉकी राज पांडे ने लिखे हैं। फैंस भी गाने का इंतजार खुले दिल से कर रहे हैं।

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा के बड़े और ट्रेडिंग स्टार खेसारी लाल यादव को सोशल मीडिया का स्टार कहा जाता है। वो अच्छे गाने तो गाते ही हैं लेकिन उनकी कॉमिक टाइमिंग भी काफी बढ़िया है जो लोगों को हंसने पर मजबूर कर देती है। इन दिनों खेसारी रोमांटिक गाने ज्यादा रिलीज कर रहे है। हाल ही मे उन्होंने नजरिया के दोष लगाता, हाक दीही बेना, अब तू सतावल छोड़ दे रिलीज किया है लेकिन अब एक्टर दोबारा अपना नया एल्बम सॉन्ग लेकर आ रहे हैं,जिसमें वो नई हिरोइन के साथ रोमांस करने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं कि एक्टर के नए गाने का नाम क्या है।


खेसारी का रोमांटिक गाना रिलीज के लिए तैयार

खेसारी लाल यादव ने नए गाने का पोस्टर रिलीज कर दिया है जिसमें वो एक्ट्रेस के साथ रोमांटिक पोज में बैठे हैं। खेसारी ने कैजुअल लुक ले रखा है और चश्मा भी लगा रखा है। एक्टर का लुक काफी डिसेंट है। खेसारी के साथ निशा पांडे दिख रही हैं।  गाने का नाम है- बाबू के बाबू..। एक्टर ने कैप्शन में लिखा- तेज़ी से दिलों में उतरने वाला नया गाना – “Babu Ke Babu” जल्द आ रहा है| कुछ नया, कुछ जबरदस्त – बस थोड़ा इंतज़ार और!.। इस गाने को सुनने के लिए फैंस को थोड़ा इंतजार करना होगा क्योंकि गाने की रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

फैंस कर रहे इंतजार
गाने को खेसारी लाल यादव ने ही गाया है और गाने का म्यूजिक गौरव विशाल सिंह ने दिया है। गाने के लिरिक्स रॉकी राज पांडे ने लिखे हैं। फैंस भी गाने का इंतजार खुले दिल से कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-हम तो खेसारी लाल का अपना पसंदीदा हीरो मानते हैं इसलिए हम तो गाने का इंतजार कर रहे हैं। एक दूसरे यूजर ने लिखा- 2025 का सबसे बड़ा यही गाना है..खेसारी भैया 2030 तक इस गाने का कोई रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाएगा।