newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

ये कहां ”टेस्टर” सटा रहे हैं खेसारी लाल यादव, वीडियो देखकर चकरा जाएगा माथा

Khesari Lal Yadav Viral Bhojpuri Song Chester Mein Tester Satake: खेसारी के गाने आए दिन लोगों की जुबान पर छाये हुए रहते हैं लेकिन इन दिनों खेसारी लाल यादव का एक वीडियो धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में खेसारी लाल यादव जोरदार डांस करते हुए ”चेस्टर में टेस्टर सटाने” का प्लान बनाते हुए नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा माजरा!!

नई दिल्ली। खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के ट्रेंडिंग सुपरस्टार कहे जाते हैं। खेसारी का कोई भी गाना हो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। खेसारी लाल यादव न सिर्फ एक बेहतरीन सिंगर हैं बल्कि एक बहुत अच्छे अभिनेता भी हैं। खेसारी के गाने आए दिन लोगों की जुबान पर छाये हुए रहते हैं लेकिन इन दिनों खेसारी लाल यादव का एक वीडियो धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में खेसारी लाल यादव जोरदार डांस करते हुए ”चेस्टर में टेस्टर सटाने” का प्लान बनाते हुए नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा माजरा!!

खेसारी लाल का वीडियो:

खेसारी लाल यादव का जो वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। उसमें खेसारी ”चेस्टर में टेस्टर सटाने” को कहते हुए नजर आ रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर किसे खेसारी ऐसा कह रहे हैं क्यों? तो हम आपको बता दें कि ये वीडियो खेसारी लाल यादव के सुपरहिट गाने ”चेस्टर में टेस्टर सटाके” का है।

ये गाना साल 2017 में आई खेसारी लाल यादव की सुपरहिट फिल्म ”जिला चंपारण” का है। इस गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है। गाने के लिरिक्स पवन पांडे ने लिखे हैं। जबकि गाने का म्यूजिक मधुकर आनंद ने दिया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि गाने को अबतक यूट्यूब पर 60 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।


गाने के वीडियो में खेसारी लाल यादव जोरदार डांस करते हुए नजर या रहे हैं। गाने में खेसारी का अंदाज उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। यही वजह है कि रिलीज होने के इतने साल बाद अब दोबारा ये गाना यूपी और बिहार में धूम मचा रहा है।