newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

आध्यात्म की ओर बढ़े खेसारी लाल यादव, शुरू किया भक्ति से भरा चैनल

Khesari Lal Yadav new channel: बता दें कि खेसारी ने नए चैनल पर 5.26 हजार सब्सक्राइबर हैं और ये चैनल का पहला वीडियो है। फैंस एक्टर को नए चैनल की बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को नए चैनल की बधाई।

नई दिल्ली।भोजपुरी जगत के सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव के गाने और फिल्में भोजपुरी सिनेमा की जान होते हैं। एक्टर के गाने रोमांटिक, सेड और फनी होते हैं। कई गाने तो ऐसे हैं जिनके बिना शादी अधूरी होती हैं और सोशल मीडिया पर मिलियन में व्यूज भी आते हैं लेकिन अब खेसारी लाल यादव फैंस के लिए बड़ा तोहफा लेकर आए हैं। एक्टर अब भक्ति से भरे गानें गाने वाले हैं और उसका ऐलान उन्होंने सोशल मीडिया पर किया है। तो चलिए जानते हैं कि एक्टर ने क्या कहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khesari Lal Yadav (@khesari_yadav)


भक्ति गीत गाएंगे खेसारी लाल यादव

खेसारी लाल यादव ने अपना नया यूट्यूब चैनल खोल लिया है, जिसका नाम है खेसारी डिवोशनल। उन्होंने फैंस के साथ एक लिंक भी शेयर किया है। एक्टर कह रहे हैं- मैं खेसारी लाल यादव और बहुत प्यारा और खूबसूरत चैनल खोला है,जिसका नाम है-खेसारी डिवोशनल। ये मेरा ही चैनल है और इस चैनल पर आपको भक्ति से भरे, समाजिक चेतना से भरे गाने सुनने को मिलेंगे। हम कोशिश करेंगे कि आपके लिए अच्छे से अच्छा गाना ला सके और बाकी जल्द ही इस चैनल पर एक गाना रिलीज होने वाला है। इस गाने पर अपना प्यार और आशीर्वाद जरूर दें।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khesari Lal Yadav (@khesari_yadav)


नए चैनल की फैंस ने दी बधाई

बता दें कि खेसारी ने नए चैनल पर 5.26 हजार सब्सक्राइबर हैं और ये चैनल का पहला वीडियो है। फैंस एक्टर को नए चैनल की बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को नए चैनल की बधाई। एक दूसरे यूजर ने लिखा- अब भोजपुरी में अच्छे अच्छे गाने सुनने को मिलेंगे। एक अन्य ने लिखा- वाह..ऐसी ही भोजपुरी सिनेमा का नाम बड़ा करना है..जियो रे खेसारी भैया। बता दें कि इससे पहले भी सिंगर का एक यूट्यूब चैनल है, जिसका नाम है- खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड।