newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bhojpuri: खेसारी लाल यादव ने इस भोजपुरी हसीना से कह दिया कुछ ऐसा कि मच गया हंगामा, वीडियो वायरल

Bhojpuri: खेसारी लाल यादव ने ना सिर्फ अपनी दमदार एक्टिंग बल्कि शानदार आवाज की बदौलत भोजपुरी दर्शकों को अपना दीवाना बना रखा है। खेसारी लाल का हर गाना लोगों के सिर चढ़ कर बोलता है।

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा के मेगास्टार अभिनेता और जबरदस्त सिंगर खेसारी लाल यादव को भला कौन नहीं जानता है। खेसारी लाल यादव ने ना सिर्फ अपनी दमदार एक्टिंग बल्कि शानदार आवाज की बदौलत भोजपुरी दर्शकों को अपना दीवाना बना रखा है। खेसारी लाल का हर गाना लोगों के सिर चढ़ कर बोलता है। किसी म्यूजिक वीडियो में खेसारी का होना या उनकी आवाज का होना उस गाने के सक्सेस की गारंटी बन जाता है। ऐसे ही एक बार फिर खेसारी लाल यादव अपना नया गाना लेकर आ गए हैं। खेसारी के साथ इस बार इस गाने में प्रियंका सिंह की आवाज भी शामिल है जो फैंस के लिए किसी लौटरी से कम नही है।

खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह का ये नया गाना ‘तोहर जवानी के जोगाड़ में यूपी-बिहार बा’ यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। इस गाने ने अपने रिलीज के बाद से ही गर्दा मचा रखा है। इस गाने की वीडियोग्राफी भी किसी हिन्दी गाने से कम नहीं है। खेसारी लाल यादव इस गाने के वीडियो में एकदम दबंग लुक में नजर आ रहे हैं। वहीं उन्होंने अपने ठुमके से दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया है। इस गाने के वीडियो में खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी हसीना मेघा शाह नजर आ रही हैं। मेघा की मदमस्त अदाओं को देखकर आपके पसीने छूट जाएंगे। इस गाने के वीडियो में खेसारी मेघा से कह रहे हैं कि तोहर चक्कर में ढेर लोग बीमार बा, तोहर जवानी के जोगाड़ में यूपी-बिहार बा जिसके बाद हंगामा मच जाता है।

खेसारी लाल और मेघा के इस गाने के बोल पवन पांडे ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत प्रियांशु सिंह ने दिया है।