newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कोमल के साथ खेसारी लाल यादव का गरमा-गर्म रोमांस, हद से ज्यादा हुए बोल्ड

Khesari Lal Yadav’s hot romance song: फैंस भी गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- अरे WAAH!! मजा ही आ गया मस्त रोमांटिक गाना के साथ शानदार लिरिक्स। एक दूसरे यूजर ने लिखा- आ गए भोजपुरी में गर्दा उड़ाने भोजपुरी के ट्रेडिंग स्टार खेसारी लाला यादव जी

नई दिल्ली। खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के जाने माने स्टार हैं।वो अच्छे गाने तो गाते ही हैं लेकिन उनकी कॉमिक टाइमिंग भी काफी बढ़िया है। बीते दिनों एक्टर के गॉडफादर का गाना बाबू के बाबू, चाल नवाबी रिलीज, अब तू सतावल छोड़ दे और जुग जुग जियत रह सईया हो रिलीज हुआ है। अब एक्टर का नया गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है,जिसमें खेसारी लाल यादव   नई हीरोइन के साथ गरमागरम रोमांस करते दिख रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि वो गाना कौन सा है और गानें में क्या खास है।

 

4 लाख से ज्यादा आ चुके हैं व्यूज

खेसारी लाल यादव के नए गाने का नाम है पायल। गाना बहुत ही बोल्ड है। जिसमें खेसारी लाल यादव कोमल के साथ दिख रहे हैं और बोल्ड रोमांस कर रहे हैं। गाने में खेसारी अपनी रूठी पत्नी को मनाते हुए दिख रहे हैं और खूब सारा प्यार लुटाने की कोशिश कर रही हैं लेकिन कोमल पूरे नखरे दिखा रही हैं। गाने में पति-पत्नी वाली नोक-झोंक देखने को मिल रही है और गाने को अभी तक 4 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khesari Lal Yadav (@khesari_yadav)

यूजर्स को आया मजा

फैंस भी गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- अरे WAAH!! मजा ही आ गया मस्त रोमांटिक गाना के साथ शानदार लिरिक्स। एक दूसरे यूजर ने लिखा- आ गए भोजपुरी में गर्दा उड़ाने भोजपुरी के ट्रेडिंग स्टार खेसारी लाला यादव जी। एक अन्य ने लिखा- पायल है कि झुनझुना काहे ऐतना अवाज करता। गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने गाया है और गाने के लिरिक्स विशाल भारती ने लिखे हैं। काम की बात की जाए तो  हाल ही में खेसारी की फिल्म रिश्ते सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।