newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

खेसारी लाल यादव का नया गाना ”बत्ती कट गया रे” हुआ रिलीज, आते ही इस गाने ने UP से बिहार तक मचाई धूम

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song Batti Kat Gaya Re: खेसारी लाल यादव के गाने लोगों के सिर चढ़कर बोलते हैं। खेसारी लाल यादव भी फैंस को कभी निराश न करते हुए एक से बढ़कर एक झूमा देने वाले नए भोजपुरी गाने लेकर हाजिर रहते हैं। अब एक बार फिर इसी कड़ी में एक और गाने का नाम जुड़ गया है। जी हां, खेसारी लाल यादव का नया गाना ”बत्ती कट गया रे” रिलीज किया जा चुका है।

नई दिल्ली। खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के ट्रेडिंग सुपरस्टार कहे जाते हैं। उनका कोई भी गाना हो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। खेसारी लाल यादव के गाने लोगों के सिर चढ़कर बोलते हैं। खेसारी लाल यादव भी फैंस को कभी निराश न करते हुए एक से बढ़कर एक झूमा देने वाले नए भोजपुरी गाने लेकर हाजिर रहते हैं। अब एक बार फिर इसी कड़ी में एक और गाने का नाम जुड़ गया है। जी हां, खेसारी लाल यादव का नया गाना ”बत्ती कट गया रे” रिलीज किया जा चुका है। तो चलिए जानते हैं इस गाने के बारे में विस्तार से।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by West Bhojpuri (@westbhojpuri)


आ गया खेसारी का नया गाना

खेसारी लाल यादव का नया गानाा ”बत्ती कट गया रे” रिलीज कर दिया गया है। इस गाने ने यूपी से लेकर बिहार तक में धूम मचा रखी है। इस गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है। गाने के लिरिक्स मनीष राज ने लिखे हैं जबकि गाने का म्यूजिक आर्य शर्मा ने दिया है और कन्हैया सिंह इस गाने के कंपोजर हैं। ”बत्ती कट गया रे” गाने के वीडियो में खेसारी यादव के साथ सपना चौहान नजर आ रही हैं। बता दें कि गाने को दो दिनों में अब तक 1.9 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by West Bhojpuri (@westbhojpuri)

खेसारी और सपना की केमिस्ट्री

इस गाने के वीडियो में खेसारी और सपना की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। वीडियो में खेसारी कभी सपना का हाथ पकड़ कर उनके साथ रोमांस करते हैं तो कभी उनके बदन पर हाथ फेरते हुए नजर आते हैं। सपना और खेसारी इस गाने में जोरदार डांस करते भी नजर आते हैं, जिसे देखकर आपके पैर भी थिरकने पर मजबूर हो जाएंगे।

गाने के वीडियो में कार्गो पैंट्स और जैकेट्स में खेसारी यादव जहां हैंडसम हंक नजर आ रहे हैं तो वहीं साड़ी में सपना चौहान गजब ढाती नजर आ रही हैं। सपना इस गाने में खेसारी लाल यादव पर अपने हुस्न की बिजलियां गिराती नजर आ रही हैं। खेसारी लाल यादव भी सपना की अदाओं पर लट्टू हुए जा रहे है।