newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bhojpuri Trending Song: खेसारी लाल का गाना ‘निम्बू खरबूजा भईल 2’ ने उड़ाया गर्दा, रिलीज के तीन हफ्ते बाद भी सोशल मीडिया पर मचा रहा गदर

Khesari Lal New Bhojpuri Trending Song On Youtube: ‘निम्बू खरबूजा भईल 2’ गाने की बात करें तो इसको आवाज दी है खुद खेसारी लाल यादव और करिश्मा कक्कड़ ने। वहीं इस धमाकेदार गाने के लिरिक्स लिखे हैं कृष्ण बेदर्दी ने और म्यूजिक आर्य शर्मा ने दिया है। ‘निम्बू खरबूजा भईल 2’ गाने में खेसारी लाल यादव खुद तो हैं ही लेकिन उनका साथ देने के लिए बेहद ही खूबसूरत अदाकारा सपना चौहान भी हैं।

नई दिल्ली। भोजपुरी सॉन्ग अक्सर काफी ट्रेंड में रहते हैं। देश के पूर्वांचल वाले क्षेत्र में पार्टी हो या शादी अगर भोजपुरी गाने नहीं चले तो फिर मजा किरकिरा हो जाता है। भोजपुरी इंडस्ट्री में कई ऐसे दिग्गज कलाकार है जिनके गाने आए दिन यूट्यूब पर रिलीज होते ही धूम मचाने लगते हैं और उन सभी दिग्गजों में से एक हैं भोजपुरी इंडस्ट्री के ट्रेंडिंग स्टार कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव। जिनका कोई भी नया गाना रिलीज होता है वो रातों- रात इतना हिट हो जाता है कि सभी रिकॉर्ड टूट जाते हैं। हाल ही में खेसारी लाल यादव का एक और नया गाना यूट्यूब पर रिलीज किया गया। जिसका नाम ‘निम्बू खरबूजा भईल 2’ है। ये गाना इतना वायरल हुआ कि इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि रिलीज होने के तीन हफ्ते बाद भी लोगों में इसका क्रेज़ खत्म नहीं हुआ है। बता दें ‘निम्बू खरबूजा भईल 2’ गाना खेसारी लाल यादव के 9 साल पुराने गाने ‘निम्बू खरबूजा भईल’ का ही रीमेक सॉन्ग है और इसको अलग अंदाज में शूट किया गया है जो लोगों को काफी पसंद भी रहा है।

bhojpuri song

गाने में क्या है खास

‘निम्बू खरबूजा भईल 2’ गाने की बात करें तो इसको आवाज दी है खुद खेसारी लाल यादव और करिश्मा कक्कड़ ने। वहीं इस धमाकेदार गाने के लिरिक्स लिखे हैं कृष्ण बेदर्दी ने और म्यूजिक आर्य शर्मा ने दिया है। ‘निम्बू खरबूजा भईल 2’ गाने में खेसारी लाल यादव खुद तो हैं ही लेकिन उनका साथ देने के लिए बेहद ही खूबसूरत अदाकारा सपना चौहान भी हैं। इस वीडियो सॉन्ग में खेसारी के साथ सपना चौहान शानदार डांस भी करते दिख रही है जो लोगों को बहुत पसंद भी आ रहा है। जिसका नतीजा ये है की आज ये ट्रेंड में भी है।

‘निम्बू खरबूजा भईल 2’ को लोगों ने दिया खूब प्यार

इस गाने को जब ‘West Bhojpuri’ यूट्यूब चैनल पर तीन हफ्ते पहले रिलीज किया गया। तो लोगों ने इस जोशीले गाने को काफी पसंद किया था। इस गाने को अब तक 4 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। अब आप इसके व्यूज से अंदाजा लगा सकते हैं कि लोगों में भोजपुरी गानों को लेकर कितना क्रेज है।