newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ayesha Takia Birthday: जानिए, शादी के कई सालों बाद दिखीं आयशा टाकिया तो क्यों ट्रोल करने लगे लोग?

Ayesha Takia Birthday: इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक कई फिल्में कीं, जिनमें ‘डोर’,‘शादी नंबर 1’, ‘होम डिलीवरी’, ‘शादी से पहले’, ‘यूं होता तो क्या होता’, ‘सलाम ए इश्क’, ‘क्या लव स्टोरी है’, ‘फुल एंड फाइनल’, ‘संडे’, ‘पाठशाला’ सहित कई फिल्में शामिल हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री आयशा टाकिया आज यानी 10 अप्रैल को अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। 10 अप्रैल 1986 को मुंबई में जन्मीं आयशा ने 13 साल की उम्र में ही अपने करियर की शुरूआत कर ली थी। इस उम्र में उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा था और जिसके चलते वो कई विज्ञापनों में काम करती नजर आईं थी। आयशा ने शाहिद कपूर के साथ कॉम्पलान का विज्ञापन किया था। जिसके बाद से लोग उन्हें ‘कॉम्पलान गर्ल’ के नाम से बुलाने लगे थे। 90 के दशक में आयशा फाल्गुनी पाठक के गाने ‘मेरी चुनर उड़ उड़ जाए’ में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने ‘नहीं नहीं अभी नहीं’ म्यूजिक वीडियो में काम किया था। मॉडलिंग और म्यूजिक एलबम की दुनिया में उन्होंने इतनी अच्छी पहचान बनाई कि उन्हें फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। इसके बाद आयशा ने ‘टार्जन: द वंडर कार’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। ‘टार्जन’ (2004)  के लिए उन्हें फिल्मफेयर में बेस्ट डेब्यू का अवॉर्ड भी मिला था। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक कई फिल्में कीं, जिनमें ‘डोर’,‘शादी नंबर 1’, ‘होम डिलीवरी’, ‘शादी से पहले’, ‘यूं होता तो क्या होता’, ‘सलाम ए इश्क’, ‘क्या लव स्टोरी है’, ‘फुल एंड फाइनल’, ‘संडे’, ‘पाठशाला’ सहित कई फिल्में शामिल हैं।

मार्च 2009 में महज 23 साल की उम्र में आयशा टाकिया अपने बॉयफ्रेंड फरहान आजमी के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। बता दें, फरहान समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी के बेटे हैं। अलग धर्म की शादी होने के कारण ये शादी काफी चर्चा में रही थी। कहा जा रहा था कि फरहान से शादी के लिए आयशा ने इस्लाम धर्म ग्रहण किया है। हालांकि, इस संबंध में उन्होंने कभी बात नहीं की। आयशा और फरहान का एक बेटा भी है, जिसका नाम ‘मिकैल आजमी’ है। शादी के बाद आयशा ने बॉलीवुड की ग्लैमरस दुनिया से दूरी बना ली, हालांकि सोशल मीडिया पर वो काफी सक्रिय रहती हैं। बता दें, कुछ साल पहले आयशा एक फंक्शन में नजर आईं थी, जहां उनके बदले हुए लुक्स को देखकर सभी हैरान रह गए थे।

आयशा के गालों से लेकर होंठों तक सब पहले से काफी बदले हुए नजर आ रहे थे। उनकी इस बदली हुई तस्वीर को देखने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था। इसके लिए कहा जा रहा था कि उन्होंने सर्जरी कराई है। सर्जरी ठीक से न हो पाने की वजह से उनका चेहरा बिगड़ गया है। हालांकि, आयशा ने सर्जरी जैसी किसी बात से इनकार किया कर दिया था।