newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Arijit Singh Birthday: जानिए, रियलिटी शो से सिंगिग करियर शुरू करने वाले अरिजित सिंह ने कैसे चलाया लोगों पर अपनी आवाज का जादू

Arijit Singh Birthday: अपने करियर में 200 से भी अधिक गाने गा चुके अरिजीत सिंह लगातार चार बार फिल्मफेयर अवॉर्ड्स अपने नाम कर चुके हैं। अरिजीत सिंह ने अपने सिंगिग करियर के शुरुआत दौर में कई रिएलिटी शो में पार्टिसिपेट किया था।

नई दिल्ली। अपनी आवाज से दुनिया के दिलों पर राज करने वाले  बॉलीवुड के शानदार प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह आज अपना 34वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। अरिजित का जन्म 25 अप्रैल 1987 को पश्चिम बंगाल के ‘मुर्शीदाबाद’ जिले में हुआ था। तेरा यार हूं मैं.., अच्छा चलता हूं, दुआओं में याद रखना…,जैसे कई ऐसे गाने हैं, जिन्हें अरिजित सिंह ने अपनी आवाज दी और लोगों ने उन्हें अपने दिलों में जगह दी। अरिजित चमक-धमक वाली दुनिया से थोड़ा दूर रहना पसंद करते हैं। इतने बड़े सिंगर होने के बावजूद वो बहुत साधारण जी जिंदगी बिताते हैं। कभी भी, कहीं भी सिर्फ चप्पलों में ही पहुंच जाते हैं। अरिजीत मुंबई से ज्यादा अपने होमटाउन में रहना पसंद करते हैं। अपने करियर में 200 से भी अधिक गाने गा चुके अरिजीत सिंह लगातार चार बार फिल्मफेयर अवॉर्ड्स अपने नाम कर चुके हैं। अरिजीत सिंह ने अपने सिंगिग करियर के शुरुआती दौर में कई रियलिटी शो में पार्टिसिपेट किया था। ‘फेम गुरुकुल’ के अलावा उन्होंने रियलिटी शो ’10 के 10 ले गए दिल’ में भाग लिया था, जहां वो इस शो के विनर भी बने थे। बॉलीवुड में गाने का पहला मौका अरिजीत को संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’ में मिला था। हालांकि, वो गाना रिलीज नहीं हो सका था। इसके बाद टिप्स म्यूजिक कंपनी ने उन्हें एक एल्बम के लिए साइन किया, लेकिन ये एल्बम भी रिलीज नहीं हो पाया।

इसके बाद साल 2010 में अरिजीत ने म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम के साथ काम किया और साल 2013 में फिल्म ‘आशिकी 2’ का गाना ‘तुम ही हो’ गाया, जिसने उनकी जिंदगी बदल दी। ये गाना लोगों को इतना पसंद आया कि कई सालों तक हिट गानों की टॉप लिस्ट में बना रहा। सही मायने में, अरिजीत को असल पहचान इसी गाने से मिली। अरिजित सिंह की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो उन्होंने दो शादियां की हैं। उनकी पहली शादी एक साल भी नहीं टिक पाई थी। उससे तलाक लेने के बाद उन्होंने अपने बचपन की दोस्त कोयल रॉय को अपना जीवनसाथी बना लिया। उन्होंने साल 2014 में बंगाली रीति-रिवाजों के साथ गुपचुप तरीके से शादी कर ली, जिसकी किसी को कई सालों तक कानोंकान खबर भी नहीं हुई। बता दें, कोयल की भी ये दूसरी शादी है। कोयल की उनकी पहली शादी से एक बेटी भी है।