newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

जानिए, ऋचा चड्ढा के ‘Galwan Says hi’ ट्वीट पर अक्षय ने ऐसा लिख दिया कि भड़के लोगों ने एक्टर की ही बैंड बजा दी

इस तरह से भारतीय सैनिकों ने अपने जवानों के मौत का बदला भारतीय सैनिकों से लिया। लेकिन चीन ने अपने सैनिकों के मारे जाने की बात को सिरे से खारिज कर दिया था, लेकिन कई अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों ने चीन के इस झूठ का पर्दाफाश किया था। यही नहीं, साल 2020 में एक वीडियो भी प्रकाश में आया था, जिसमें शी जिनपिंग बाकायदा मारे गए चीनी सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए नजर आए थे।

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने लेफ्टिनेंट उपेंद्र द्विवेदी के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कुछ ऐसा कह दिया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर का पारा गरमा गया और उन्होंने एक्ट्रेस की जमकर क्लास लगा डाली। दरअसल, लेफ्टिनेंट उपेंद्र द्विवेदी ने ट्वीट कर कहा था कि, ‘जल्द ही हमारी सेना पीओके को अपने हिस्से में कर लेगी। हमारी सेना पूरी तरह से तैयार है’। लेफ्टीनेंट उपेंद्र द्विवेदी के इसी ट्वीट पर एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने कमेंट किया था। जिसमें ‘गलवान हाय कहता है’, करके लिखा था। बता दें कि एक्ट्रेस के इसी ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों का पारा गरमा गया। लोगों ने एक्ट्रेस की जमकर क्लास लगा डाली। वहीं, अक्षय कुमार ने भी ऋचा चड्ढा द्वारा सेना पर किए गए अपमानित टिप्पणी की निंदा की है। अक्षय ने ट्वीट कर कहा कि, ‘यह देखकर दुख होता है। हमें कभी भी अपने सशस्त्र बलों के प्रति कृतघ्न नहीं होना चाहिए। वो हैं तो आज हम हैं’।

वहीं, अक्षय कुमार द्वारा ऋचा पर रोषात्मक प्रतिक्रिया दिए जाने पर लोग खतरों के खिलाड़ी पर भड़क गए। लोगों ने उनकी जमकर क्लास लगा डाली। आइए, आगे हम आपको कुछ ऐसी ही रोषत्मक प्रतिक्रियाएं दिखाते हैं। फिर आगे आपको पूरा जरा विस्तार से बताएंगे।

तो जब आगे ऋचा अपने ट्वीट को लेकर लोगों के आक्रोश का शिकार बनीं तो उन्होंने अपने बयान को लेकर माफी भी मांगी। रिचा ने ट्वीट कर कहा कि मेरा मकसद सेना का अपमान करना नहीं था। मुझे बेवजह विवादों में घसीटा जा रहा है। एक्ट्रेस ने कहा कि मेरे नानाजी खुद लेफ्टिनेंट कर्नल के सोप्ट पर थे। उन्होंने चीन के खिलाफ भारतीय सेना की तरफ से युद्ध भी लड़ा था। चीन के खिलाफ मेरे नानाजी के पैर में गोली भी लगी थी। यह मेरे खून में है। अगर सैनिक शहीद होता है, तो उससे पूरा परिवार प्रभावित होता है। अगर सैनिक घायल होता है, तो उससे भी बुरा प्रभाव पड़ता है।

मगर ऋचा की माफी के बाद भी लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीजेपी ने तो एक्ट्रेस के खिलाफ विधिक कार्रवाई करने की भी बात कही है। इसके अलावा फिल्म मेकर अशोक पंडित ने एक्ट्रेस के खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है। ऐसी स्थिति में यह पूरा माजरा आगामी दिनों में क्या रुख अख्तियार करता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी, लेकिन उससे पहले आपको बता दें कि साल 2020 में गलवान घाटी में सीमा रेखा के उल्लंघन को लेकर चीन और भारतीय सैनिकों के बीच झड़प हो गई थी। जिसमें भारतीय जवान वीरगति को प्राप्त हो गए थे। इस पर भारतीय सैनिकों ने चीन की सीमा पर घुसकर अपनी सैनिकों के मौत का बदला ड्रैगन से लिया।

ऋचा ( रिचा ) चड्डा बायोग्राफी, आयु, करियर और जीवन परिचय : संवाद प्लस

इस तरह से भारतीय सैनिकों ने अपने जवानों के मौत का चीनी सैनिकों से लिया। लेकिन चीन ने अपने सैनिकों के मारे जाने की बात को सिरे से खारिज कर दिया था, लेकिन कई अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों ने चीन के इस झूठ का पर्दाफाश किया था। यही नहीं, साल 2020 में एक वीडियो भी प्रकाश में आया था, जिसमें चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग बाकायदा मारे गए चीनी सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए नजर आए थे। यहां तक की कई अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने भी चीन के झूठ का पर्दाफाश किया था। बहरहाल, अब जिस तरह ऋचा चड्ढा ने गलवान घाटी में वीरगति को प्राप्त हुए सैनिकों का मखौल उड़ाया है, उसे लेकर एक्ट्रेस अब सवालों के घेरे में आ चुकी है। अब ऐसी स्थिति में यह पूरा माजरा आगामी दिनों में क्या रुख अख्तियार करती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।