
नई दिल्ली। भले ही असल जिंदगी में कम बोलते है लेकिन फिल्मों में एक्शन से हर किसी की बोलती बंद कर देते है। इन्होंने एक से बढ़कर एक एक्शन करके लोगों के दिलों में एक अलग जगह बनाई है। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि हम किसकी बात कर रहे है जी हां हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर अजय देवगन की। अजय देवगन को आज कौन नहीं जानता है। ये नाम बॉलीवुड का वो नाम है जो कि हर जगह छाया हुआ है। लेकिन क्या आप जानते है कि अजय देवगन का असली नाम ये नहीं है बल्कि फिल्मों में आने के वक्त उन्होंने अपना नाम बदला उनका असली नाम कुछ और ही है। तो चलिए जानते है कि एक्टर का असली नाम क्या है और उन्होंने अपना नाम क्यों बदला-
View this post on Instagram
अजय देवगन का असली नाम
विशाल वीरू देवगन, जिन्हें अजय देवगन के नाम से जाना जाता है। बहुत कम लोग जानते है कि अजय ने अपना नाम क्यों बदला। अजय देवगन ने बताया कि जब उन्होंने अपना फिल्मों में डेब्यू किया तब उनको अपना नाम बदलना पड़ा क्योंकि उनको कुछ अलग दिखना था। जिस वक्त अजय ने डेब्यू किया था उस वक्त तीन और विशाल थे जो डेब्यू कर रहे थे ऐसे में अजय देवगन को सबसे अलग दिखना था जिस कारण उन्होंने अपना नाम बदल दिया।
View this post on Instagram
अजय का बॉलीवुड डेब्यू
विशाल यानी अजय एक भारतीय अभिनेता, फिल्म निर्देशक, संपादक और निर्माता हैं जो मुख्य रूप से हिंदी सिनेमा में काम करते हैं। हिंदी सिनेमा के एक प्रमुख अभिनेता, देवगन ने 100 से अधिक फिल्मों में काम किया है और कई पुरस्कार भी जीते हैं, जिनमें चार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और चार फिल्मफेयर पुरस्कार भी शामिल हैं। अजय देवगन ने ‘फूल और कांटे’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके अलावा तानाजी और दृश्यम से अजय ने अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है।