newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

PATHAAN: ‘बदनाम करने की साजिश है और…’ जानिए शाहरुख के पठान पर क्या बोल रहे हैं मुस्लिम संगठन

PATHAAN: वर्तमान में बॉलीवुड के किंग खान पीट रहे हैं। हालत उनकी टाइट हो चुकी है। कुछ समझ नहीं आ रहा क्या किया जाए। मन ही मन कह रहे हैं, अभी तो फिल्म रिलीज भी नहीं हुई है, उससे पहले ही लोगों का गुस्सा अपने चरम पर पहुंच चुका है।

नई दिल्ली। कोई कुछ भी कहे लेकिन एक बात तो बिल्कुल स्पष्ट है कि बॉलीवुड की कायनात में इस समय मातम पसरा हुआ है। जिसको देखो, वही अपना माथा पीट रहा है। कभी अपने आपको बड़े सुपरस्टार होने का दावा करने वाले एक्टर-एक्ट्रेसेस की लंका लगी पड़ी है। दुर्गति का अंदाजा मात्र आप इसी से लगा सकते हैं कि फिल्म निर्माता अब फिल्म निर्मित करने से भयभीत हो रहे हैं, तो वहीं निर्देशक निर्देशन करने से। ऐसी स्थिति आप सहज ही अंदाजा लगा सकते हैं कि अभिनेता-अभिनेत्रियों पर क्या बीत रही होगी। फिल्म रिलीज होने से पहले ही अब उनके बहिष्कार की मांग तेज हो जाती है। फिल्म रिलीज होने से पहले ही आलोचनाओं की दरिया बहा दी जाती है। ऐसे में एक्टर-एक्ट्रेसेस करें तो करे क्या। मजबूरन उन्हें अपना माथा पीटना ही पड़ता है।

जैसा कि वर्तमान में बॉलीवुड के किंग खान पीट रहे हैं। हालत उनकी टाइट हो चुकी है। कुछ समझ नहीं आ रहा क्या किया जाए। मन ही मन कह रहे हैं, अभी तो फिल्म रिलीज भी नहीं हुई है, उससे पहले ही लोगों का गुस्सा अपने चरम पर पहुंच चुका है। आपको बता दें, शाहरुख की पठान फिल्म को लेकर अभी विवादों का बाजार गुलजार है। शाहरुख के पठान फिल्म पर चौतरफा रोष देखने को मिल रहा है। दरअसल, फिल्म बेशर्म नामक एक गाना है। इसे शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण ने फिल्माया है, लेकिन गाने में दीपिका द्वारा पहने गए पोशाक पर लोगों का गुस्सा अब अपने चरम पर पहुंच चुका है।

दरअसल, गाने में अभिनेत्री ने इस गाने को भगवा वस्त्र पहकर शूट किया है, जिसे लेकर लोग अपना आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। जिस तरह अश्लीलात्मक वस्त्र को पहनकर अभिनेत्री ने गाने को शूट करवाया है, उसे लोग अब हिंदू धर्म की अस्मिता से जोड़ रहे हैं। इसे लोग हिंदू धर्म का मखौल उड़ाना बता रहे हैं। अब ऐसी स्थिति में जब एक सूर से सभी लोग शाहरुख की फिल्म का विरोध कर इसके बहिष्कार की मांग कर रहे हैं। तो ऐसी स्थिति में मुस्लिम संगठनों का क्या कुछ कहना है। आइए, जानते हैं।

दरअसल, मुस्लिमों संगठनों ने भी शाहरुख की पठान फिल्म का विरोध किया है। मुस्लिमों सगठनों ने भी दीपिका पादुकोण द्वारा भगवा रंग की बिकिनी पहने पर आपत्ति जताई है। फिल्म को लेकर चौतरफा छाए आक्रोश पर मुस्लिम संगठनों ने भी इसे बैन करने की मांग की है। बता दें, ऑल इंडिया त्योहार कमेटी के चेयरमैन औसाफ शाहमीरी खुर्रम ने पठान मूवी को इस्लाम की तौहीन बताया है। उन्होंने इस फिल्म को बैन करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म के जरिए इस्लाम को बदनाम करने की कोशिश क जा रही है। बता दें, पठान को लेकर जारी आक्रोश के बीच मुस्लिमों संगठनों की तरफ से यह पहला बयान है। ऐसी स्थिति में आगामी यह विवाद क्या रुख अख्तियार करती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।