newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Har Har Mahadev Marathi Movie: जानिए, अखंड भारत की सोच रखने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज की फिल्म “हर हर महादेव” कब रिलीज़ होगी

Har Har Mahadev Marathi Movie: जानिए, अखंड भारत की सोच रखने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज की फिल्म “हर हर महादेव” कब रिलीज़ होगी एक पैन इंडिया फिल्म Har Har Mahadev जल्द ही रिलीज़ होने वाली है यहां हम उस फिल्म के बारे में और उसकी रिलीज़ डेट के बारे में बात करेंगे।

नई दिल्ली। हर हर महादेव। आप सोच रहे होंगे मैं ऐसा क्यों लिख रहा हूं। ऐसा इसलिए है क्योंकि एक दौर में जब रोमांस, मुगलों का महिमामंडन, भारतीय संस्कृति और इतिहास के साथ खेल हो रहा है। वहीं आज भी कुछ छोटी फिल्म इंडस्ट्री के ऐसे डायरेक्टर हैं, जिन्हें अपने इतिहास, संस्कृति, वीर हिन्दू सेनानी का पूर्ण ध्यान है। इस इंडस्ट्री का नाम है मराठी फिल्म इंडस्ट्री। हालांकि संस्कृति को ध्यान में रखते हुए तेलुगु और तमिल इंडस्ट्री भी फिल्में बनाती रहती है। लेकिन मराठी इंडस्ट्री ने जिस तरह से भारत माता के वीरपुत्रों के वीरता की कहानी दिखाई है वह अतुलनीय है। मराठी फिल्म इंडस्ट्री हमेशा से कभी वीर छत्रपति शिवाजी महाराज पर फिल्म बनाती है तो कभी महाराज शिवाजी के वीर सैनिकों की कहानी कहती है। ये सभी कहानी इतनी रोमांचक, वीरता, रणकौशल से भरी होती हैं कि इनके त्याग और पराक्रम को देखकर आंख से आंसू गिरने लगते हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज का जो योगदान भारतवर्ष के लिए है वो सभी के लिए प्रेरणादायी है। बहुत से विदेशी लोग आज भी उनके बारे में पढ़ते और जानने में उत्सुक रहते हैं। ऐसी ही एक पैन इंडिया फिल्म जल्द ही रिलीज़ होने वाली है यहां हम उस फिल्म के बारे में और उसकी रिलीज़ डेट के बारे में बात करेंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Zee Studios (@zeestudiosofficial)

हिन्दू संस्कृति पर बहुत कम फिल्म ही बनती हैं। भारत के हिन्दू वीरों पर शायद ही एक या दो फिल्म बनी हों। बॉलीवुड इंडस्ट्री जो की अमीर इंडस्ट्री की श्रेणी में आती है उसे अकबर जैसा शासक तो दिखा पर छत्रपति शिवजी महाराज की तरह साहसिक, वीरों में वीर, धार्मिक शासक कभी नहीं दिखा। जिस व्यक्ति की जिंदगी पर 50 फिल्में बन जाएं तब भी कम है ऐसे शासक पर भारत के फिल्मकारों ने फिल्म नहीं बनाई। लेकिन मराठी फिल्म इंडस्ट्री ऐसी फिल्में लाती रहती है। ऐसे में वो एक और फिल्म ला रही है जिसका नाम है “हर हर महादेव” (Har Har Mahadev).

यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaja) जी की वीरता पर आधारित है। इस फिल्म में हिन्दुओं की संस्कृति (Hindu Culture) का परिचय है। फिल्म का नाम भी भगवान शिव (Lord Shiva) के मंत्र हर हर महादेव पर रखा गया है। छत्रपति शिवाजी महाराज का एक ही नारा था “हर हर महादेव” लेकिन इस नारे में इतनी शक्ति थी कि बड़ा से बड़ा मुगल भी उनके सामने टिकता नहीं था। अब इसी नारे पर फिल्म का निर्माण होने वाला है। जिसमें शिवाजी महाराज का रण कौशल देखने को मिलेगा। इसके अलावा फिल्म में बताया जाएगा कैसे मुगलों ने हमारे मंदिरों को तोड़ा, लोगों को धर्म बदलने के लिए मजबूर किया, हिन्दुओं पर अत्याचार किए और उसमें से एक सेनानी निकला जिसने हिन्दू धर्म और हिन्दू दोनों को बचाए रखा। ऐसे वीर जिन्होंने अखंड स्वराज की स्थापना का मंत्र लिया।

एक अच्छी बात यह है की इस फिल्म को मराठी, हिंदी, तमिल, कन्नडा फिल्म के साथ रिलीज़ किया जा रहा है। पहली बार है की किसी फिल्म को कई भाषा में रिलीज़ किया जा रहा है। ये बढ़िया है की इस फिल्म को हिंदी में रिलीज़ किया जा रहा है क्योंकि अभी तक ऐसी फिल्म हिंदी भाषा में देखने को नहीं मिली है। अब देखना होगा की ऐसी हिन्दू संस्कृति और वीरों से भरी कहानी इस दीवाली दर्शकों को कितना आकर्षित करती है। क्योंकि फिल्म को दिवाली के मौके पर रिलीज़ किया जा रहा है। फिल्म में शिवाजी महाराज की भूमिका सुबोध भावे निभाने वाले हैं। इसके अलावा फिल्म का डायरेक्शन अभिजीत शिरीष देशपांडे कर रहे हैं।