newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

जानिए क्यों बिग बॉस OTT 3 के इस फेमस कंटेस्टेंट पर भड़कीं अक्षरा सिंह? एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर कहा- ”ये कौन सा…”

Akshara Singh’s reaction on Bigg Boss OTT3 contestant: बिग बॉस हमेशा से सिर्फ आम जनता ही नहीं बल्कि सेलेब्स के बीच भी पॉपुलर रहा है। लेकिन इस बार ये शो सेलेब्स से भी काफी नेगेटिव कमेंट बटोर रहा है। जी हां, टीवी एक्ट्रेस देवोलिना भट्टाचार्य के बाद अब भोजपुरी एक्ट्रेस और एक्स बिग बॉस ओटीटी कंटेस्टेंट अक्षरा सिंह ने भी बिग बॉस OTT के तीसरे सीजन को लेकर अपना रिएक्शन दिया है।

नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी का सीजन 3 शुरू हो चुका है। इस बार बिग बॉस ओटीटी की होस्टिंग सलमान खान की जगह बॉलीवुड सुपरस्टार अनिल कपूर करते हुए नजर आ रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं बिग बॉस हमेशा से सिर्फ आम जनता ही नहीं बल्कि सेलेब्स के बीच भी पॉपुलर रहा है। लेकिन इस बार ये शो सेलेब्स से भी काफी नेगेटिव कमेंट बटोर रहा है। जी हां, टीवी एक्ट्रेस देवोलिना भट्टाचार्य के बाद अब भोजपुरी एक्ट्रेस और एक्स बिग बॉस ओटीटी कंटेस्टेंट अक्षरा सिंह ने भी बिग बॉस OTT के तीसरे सीजन को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। अक्षरा बिग बॉस ओटीटी का सीजन 3 में आए सोशल मीडिया के इस फेमस कंटेस्टेंट पर भड़की हैं। तो चलिए बताते हैं पूरा माजरा…

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

बिग बॉस OTT 3 पर अक्षरा सिंह का रिएक्शन:

जैसा कि आप जानते हैं डेली व्लॉगर अरमान मलिक अपनी दोनों बीवियों पायल और कृतिका मलिक के साथ इस बार बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में दाखिल हुए हैं। ऐसे में अक्षरा सिंह ने अरमान, पायल और कृतिका के बिग बॉस एंट्री की एक वीडियो क्लिप को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर कटाक्ष करते हुए लिखा है- ”पर ये कौन सा युग चल रहा है भाई?”

बता दें कि, अक्षरा सिंह खुद बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 में बतौर कंटेस्टेंट आईं थीं। इस सीजन में अक्षरा सिंह और मिलिंद गाबा की दोस्ती को बेहद पसंद किया गया था। इन दोनों की दोस्ती आज भी कायम है। हालांकि, अक्षरा का बिग बॉस का सफर ज्यादा लंबा नहीं चल पाया था और एक्ट्रेस एलिमिनेट हो गईं थीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Afsana Khan (@itsafsanakhan)


अक्षरा सिंह के वर्क फ्रंट की बात की जाये तो बीते दिनों अक्षरा सिंह का गानाशातिर बलमा रिलीज किया गया है। इस गाने में अक्षरा ने सुपरहिट पंजाबी सॉन्गतितलियां फेम सिंगर अफसाना खान संग कोलैबोरेशन किया है। इसके अलावा जल्द ही अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्म ”ऐसा पति मुझे दे भगवान” और ”अग्निसाक्षी” में नजर आएंगी। दोनों ही फिल्मों का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।