newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Kriti Sanon- Prabhas: कृति सेनन और प्रभास के बीच पक रही प्यार की खिचड़ी, फोन कॉल ने खोला बड़ा राज!

Kriti Sanon- Prabhas: दरअसल दोनों के प्यार के चर्चे कॉफी विद करण शो से शुरू हुए हैं। हाल ही में  कृति सेनन को करण जौहर के शो कॉफी विद करण में देखा गया था। जहां कॉलिंग सेगमेंट राउंड में कृति ने सबसे पहले प्रभास को कॉल किया।

नई दिल्ली। बॉलीवुड की गॉर्जियस डीवा कृति सेनन लगातार फिल्में कर लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। हालांकि अक्षय कुमार संग उनकी बच्चन पांडे बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। इसके बावजूद एक्ट्रेस की झोली में कई सारी फिल्में हैं। आज हम एक्ट्रेस की किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि उनकी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरें हैं कि कृति सेनन साउथ सुपर स्टार प्रभास को डेट कर रही हैं। दोनों की बढ़ती नजदीकियां इस बात का सबूत है। दोनों स्टार्स के प्यार के चर्चे  सोशल मीडिया पर आग की तरह छाए हुए हैं।  तो चलिए जानते हैं कि पूरा माजरा क्या है।

 कॉफी विद करण से शुरू हुई लव स्टोरी!

दरअसल दोनों के प्यार के चर्चे कॉफी विद करण शो से शुरू हुए हैं। हाल ही में  कृति सेनन को करण जौहर के शो कॉफी विद करण में देखा गया था। जहां कॉलिंग सेगमेंट राउंड में कृति ने सबसे पहले प्रभास को कॉल किया और प्रभास ने एक बार में भी एक्ट्रेस का फोन उठा लिया। तभी से अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों के बीच कुछ तो पक रहा है। इसके बाद मीडिया गलियारो में ये खबरें भी छाई हुई है कि प्रभास और कृति रिलेशनशिप में हैं। हालांकि दोनों स्टार्स ने इस खबर पर मुहर नहीं लगाई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म आदि पुरुष के सेट पर दोनों के बीच काफी नजदीकियां देखी जा रही हैं। साथ ही सेट पर दोनों स्टार्स खास बॉन्ड भी शेयर कर रहे हैं। अब ऐसे में बात उठनी तो लाजमी है…।

अगले साथ रिलीज होगी फिल्म

अभी दोनों के रिश्ते पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। अगर ये खबर वाकई सच निकलती है तो कृति और प्रभास दोनों के फैंस को इससे बहुत खुशी होगी। इससे पहले एक इंटरव्यू में कृति ने प्रभास को लेकर अपनी राय भी रखी थी और कहा था कि प्रभास बहुत शाई इंसान है लेकिन जब हमने बातचीत शुरू की तो वो असल जिंदगी में काफी फ्रैंक थे। काम की बात करें तो फिल्म 12 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। पहली बार होगा जब प्रभास और कृति सेनन एक साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं