KRK: केआरके ने साधा बॉलीवुड इंडस्ट्री पर निशाना, बताया कैसे चलता है बॉलीवुड का बिजनेस

KRK: केआरके ने अपने हालिया ट्वीट में बॉलीवुड और उसके बिजनेस को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड का बिजनेस अब सिर्फ गॉसिप से चलता है। उन्होंने लिखा- प्लीज नोट..पूरे विश्व में बॉलीवुड को लेकर गॉसिप करना जुर्म नहीं है

Avatar Written by: March 8, 2023 2:42 pm
KRK

नई दिल्ली। केआरके यानी कमाल राशिद खान अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहते हैं। वो बॉलीवुड और बॉलीवुड फिल्मों पर तंज कसने का एक मौका नहीं छोड़ते हैं।एक्टर खुद को फिल्म क्रिटिक्स बताते हैं और फिल्मों का रिव्यू कर बॉलीवुड स्टार्स को आड़े हाथ लेते हैं। केआरके सबसे ज्यादा निशाना तीनों खान्स पर साधते हैं।इस बार उन्होंने बॉलीवुड में गॉसिप करने वालों पर निशाना साधा है। तो चलिए जानते हैं कि केआरके ने बिना नाम लिए किन लोगों को निशाना बनाने की कोशिश की है।

krk

बॉलीवुड बिजनेस पर  साधा निशाना

केआरके ने अपने हालिया ट्वीट में बॉलीवुड और उसके बिजनेस को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड का बिजनेस अब सिर्फ गॉसिप से चलता है। उन्होंने लिखा- प्लीज नोट..पूरे विश्व में बॉलीवुड को लेकर गॉसिप करना जुर्म नहीं है,सिवाय भारत के, क्योंकि यहां बिजनेस बॉलीवुड गॉसिप्स से ही चलता है। केआरके के इस ट्वीट पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि पहली बार केआरके ने कोई सही बात की हैं। तो वहीं कुछ यूजर्स का कहना है केआरके से किसी चीज की उम्मीद करना ही बेकार है। इससे पहले खुद केआरके बॉलीवुड बिजनेस पर बात करने को लेकर काफी कुछ कह सकते हैं। इससे पहले ट्वीट में केआरके ने लिखा था कि मैं बॉलीवुड बिजनेस के बारे में लिखता हूं, उसकी ओपनिंग के बारे में लिखता हूं..लेकिन इसका आम जनता से कुछ लेना-देना नहीं है। इस बात को वहीं लोग समझ सकते हैं,जो इससे जुड़े हैं। इसलिए मैं गुजारिश करता हूं कि फिल्मों के बजट पर बात करने से अच्छा अपनी नौकरी पर ध्यान दें।

krk1

शाहरुख पर भी साधा था निशाना

केआरके ने फिल्म पठान को लेकर शाहरुख खान पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि जॉन इब्राहिम पठान फिल्म से खुश नहीं है क्योंकि प्रमोशन में सिर्फ और सिर्फ दीपिका और शाहरुख को ही देखा जा रहा है। इसके बाद खबरें आई थीं कि शाहरुख खान, कमाल आर खान के खिलाफ लीगल एक्शन ले सकते हैं। इससे पहले कमाल आर खान ब्रह्मास्त्र फिल्म की रिलीज़ से कुछ दिन पहले अरेस्ट कर लिए गए थे।