newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

KWK 8: श्रद्धा कपूर और अनन्या पांडे के साथ लिफ्ट में फंसकर क्या करेंगे आदित्य रॉय कपूर!, जवाब सुनकर हो जाएंगे शर्म से लाल

KWK 8: बॉलीवुड के हैंडसम हंक अर्जुन कपूर और आदित्य रॉय कपूर ने शो में काफी मस्ती की है और इस बात का सबूत है शो का प्रोमो, जिसमें दोनों ही मजेदार सवालों का चटपटे अंदाज में जवाब देते दिख रहे हैं। शो में करण ने पूछा कि ये अफवाह हैं कि आप और अनन्या पांडे एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

नई दिल्ली।करण जौहर का शो कॉफी विद करण हो..और कॉन्ट्रोवर्सी न हो…ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। हर बार हर एपिसोड में कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसके बाद स्टार्स की चर्चा होना लाजमी हैं..। अब शो के लेटेस्ट एपिसोड का प्रोमो सामने आया है जिसमें आदित्य रॉय कपूर और अर्जुन कपूर को साथ में ब्रोमांस करते देखा जा रहा है। छोटा सा प्रोमो काफी मजेदार है लेकिन एक सवाल ने आदित्य रॉय कपूर को शर्म से लाल कर दिया है और जवाब तो आपको हैरान कर देगा। तो चलिए जानते हैं कि आदित्य रॉय कपूर और अर्जुन कपूर ने शो में किस तरह की मस्ती की हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

दिखा अर्जुन कपूर और आदित्य रॉय कपूर का ब्रोमांस

बॉलीवुड के हैंडसम हंक अर्जुन कपूर और आदित्य रॉय कपूर ने शो में काफी मस्ती की है और इस बात का सबूत है शो का प्रोमो, जिसमें दोनों ही मजेदार सवालों का चटपटे अंदाज में जवाब देते दिख रहे हैं। शो में करण ने पूछा कि ये अफवाह हैं कि आप और अनन्या पांडे एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस सवाल का जवाब देते हुए एक्टर ने कहा कि मुझसे कोई सीक्रेट  न पूछें क्योंकि मैं आपको झूठ ही बताऊंगा। जवाब पर करण और अर्जुन दोनों की मुस्कुरा देते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

अर्जुन कपूर ने लिए मजे

वहीं करण ने पूछा-  “अगर आप कभी श्रद्धा कपूर और अनन्या पांडे के साथ लिफ्ट में फंस जाएं तो आप क्या करेंगे?” इसपर अर्जुन कहते हैं कि ये आशिकी तो ज़रूर करता, लेकिन किसके साथ… पता नहीं।अर्जुन के जवाब पर आदित्य हैरान हो जाते हैं और कहते हैं- क्या…।लेकिन अर्जुन कहते हैं..अरे मजाक कर रहा हूं। बता दें कि आदित्य ने आशिकी के सीक्वल के वक्त श्रद्धा कपूर को डेट किया था और अब वो अनन्या पांडे के साथ इश्क की पींगे बजा रहे हैं।