newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Karthikeya 2 Review: वेद-पुराणों का बखान करती इस फ़िल्म ने लाल सिंह चड्डा के उड़ाए होश, बॉक्स ऑफिस पर खूब बरस रहे पैसे

Karthikeya 2 Review: लाल सिंह चड्ढा को पीछे कर पुराणों की महिमा, मन्त्रों का बखान करती है फिल्म, थिएटर के बाहर लोगों की लगी है भीड़ कार्तिकेय 2 में हिन्दू संस्कृति, हिन्दू धर्म व इतिहास के बारे में ऐसी- ऐसी बातें बतायीं हैं जिन्हें देखकर सुनकर आप दंग रह जाओगे| यहां हम आपको बतायेंगे की ये फिल्म कैसी है आपको देखना चाहिए तो क्यों देखना चाहिए|

नई दिल्ली| निखिल सिद्धार्थ की फिल्म कार्तिकेय 2 सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा है| हर तरफ दर्शक फिल्म को लेकर और शो बढाने की मांग कर रहे हैं| आपको बता दें यह एक छोटे बजट और बैनर की फिल्म है जिसके कारण इसे उतने शो नहीं मिल पा रहे हैं| लगातार दर्शक शो को बढाने की मांग कर रहे हैं लेकिन क्योंकि दो बड़े बैनर की फिल्में लाल सिंह चड्ढा और रक्षाबन्धन फिल्म लगी हुई हैं| इसलिए इस फिल्म को उस हिसाब से स्क्रीन नहीं मिल पा रहे हैं| कार्तिकेय 2 में हिन्दू संस्कृति, हिन्दू धर्म व इतिहास के बारे में ऐसी- ऐसी बातें बतायीं हैं जिन्हें देखकर सुनकर आप दंग रह जाओगे| यहां हम आपको बतायेंगे की ये फिल्म कैसी है आपको देखना चाहिए तो क्यों देखना चाहिए|

मन्त्रों का उच्चारण

सबसे पहली बात तो यह फिल्म आपको इसलिए देखनी चाहिए कि अगर आप हिन्दू धर्म, संस्कृति, इतिहास में विश्वास रखते हैं तब आपको यह फिल्म अवश्य देखनी चाहिए| क्योंकि जिस तरह से इस फिल्म में हिन्दू मन्त्रों का उच्चारण है| उनकी महिमा के बारे में बताया गया है वो अद्भुत है| मन्त्रों के उच्चारण से क्या होता है और मन्त्र कितने शक्तिशाली हैं इस फिल्म में यह भी बताया गया है तो अगर आप कोई हिन्दू संस्कृति से जुडी फिल्म देखना चाहते हैं तो इस फिल्म को जरूर देखें|

भगवान श्रीकृष्णा का ऐतिहासिक वर्णन

आपने इससे पहले किसी भी फिल्म में श्री कृष्ण का ऐसा ऐतिहासिक वर्णन नहीं देखा होगा| जिस हिसाब से उनकी गौरव गाथा और वो भगवान क्यों कहलाते हैं वो बतायी गई है| ऐसा अभी तक किसी भी फिल्म में नही हुआ है| फिल्म में एक दृश्य के माध्यम से श्रीकृष्ण के बारे में बखान से बताया है| इस दृश्य में अनुपम खेर ने अभिनय किया है और दृश्य को देखने पर हर तरफ से तालियाँ बजने लगती हैं| लोग खड़े होकर तालियां बजाने को मजबूर हो जाते हैं|

धर्म, संस्कृति के अद्भुत रहस्य

फिल्म में बताया गया है कि कैसे जो आज हो रहा है या होगा वो हिन्दू पुराणों और ग्रन्थों में बहुत पहले कहा जा चुका है| हिन्दू धर्म और उसके ग्रन्थ में विज्ञान भी है और ज्ञान भी है| इस प्रकार का ज्ञान है कि आपको पूरे विश्व में नहीं मिलेगा और इसीलिए विश्व के लोग उस ज्ञान को लेने के लिए आज भी आकर्षित रहते हैं|


शास्त्र का बोलबाला

फिल्म में दिखाया है कि कैसे शास्त्रों को सब कुछ पता है उन्हें पता है कि इतने साल बाद मुसीबत आएगी और मुसीबत आती है| यानी की फिल्म में बताया गया है कि जो आज हो रहा है उसका व्याख्यान शास्त्र पहले ही कर चुके हैं| हिन्दू धर्म शास्त्र उनके बारे में पहले ही बता चुके हैं|

ईश्वर के प्रति विश्वास मजबूत करती है

अगर आपका ईश्वर के प्रति विश्वास कम हो रहा है या कम है तो यह फिल्म उन रहस्यों को सुलझाती है और इतने अद्भुत ढंग से दिखाती है कि आपका विश्वास बढ़ जायेगा इसके अलावा आप हिन्दू धर्म और शास्त्रों को और भी ध्यान से पढने लगेंगे उन्हें जानने का प्रयास करेंगे और उन पर आपका विश्वास बढ़ जायेगा|

फिल्म में गाय/ नंदी/ मन्दिर इन सबका वर्णन

इस फिल्म में आपको हिन्दू संस्कृति और धर्म से जुड़ा सब कुछ मिलेगा| आपको गाय भी मिलेगीं तो आपको नंदी भी मिलेगा| इसके अलावा डरावने सांप भी देखने को मिलंगे|  इस तरह से हिन्दू संस्कृति और धर्म का प्रयोग आपको अन्य किसी फिल्म में देखने को नही मिलेगा|

इसके अलावा बेहतरीन संवाद और एक से एक बेहतरीन दृश्य देखने को मिलेंगे जिसे देखते वक़्त आप और कोई काम भूल जायेंगे| इस फिल्म में ग्रह, नक्षत्र, मन्नत और पुजारी ऋषि मुनियों की प्रशंसा की गयी है| इस फिल्म में बताया गया है कि कैसे ऋषि मुनि से बढकर ज्ञानी कोई नहीं है जो उन्होंने लिखा है जो उन्होंने किया है वो कोई नही कर पाया है| इसके अलावा फिल्म में अखंड भारतका भी जिक्र देखने को मिलता है| फिल्मे में आपको कॉमेडी के साथ थ्रिल भी देखने को मिलता है| एक के बाद एक सस्पेंस और ट्वीस्ट एंड टर्न आते जाते हैं| फिल्म दर्शकों को खूब हंसाती है चाहे वो बच्चे हों या बूढ़े सब फिल्म का लुत्फ़ उठाते हैं| फिल्म में फिलोश्फी यानि दर्शन भी है| इसके अलावा फिल्म आध्यात्मिक बातों पर भी ध्यान केन्द्रित रखती है| फिल्म आपको जोड़ लेती है अच्छे विसुअल्स देती है और श्री कृष्ण के ऐसे अद्भुत दृश्य दिखाती है जिन्हें देखकर आपका मुंह खुला रह जायेगा| फिल्म में गोवर्धन पर्वत के भी दृश्य हैं| कुल मिलकर हिन्दू संकृति से भरी ये फिल्म है जिसे आप देख सकते हैं| हालाँकि अभी भी इसके लिमिटेड शो हैं लेकिन अगर आप देखेंगे तो बहुत कुछ जानेगे, सीखेंगे और रोमांच का अनुभव करेंगे|