newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Laal Singh Chaddha Box Office Day 8:शाहरुख की ज़ीरो से भी बड़ी फ्लॉप साबित होने जा रही लाल सिंह चड्डा, आठवें दिन तो ढूंढने पर भी थियेटरों में नहीं मिले दर्शक

Laal Singh Chaddha Box Office Day 8: फिल्म ने पहले दिन 10-12 करोड़ का ठीक-ठाक कलेक्शन किया था लेकिन जैसे दिन आगे बढ़ते गए कलेक्शन उतना ही कम गया।  फिल्म बीते दिन तीन में रेंगते-रेंगते 27.96 करोड़ रुपये का बिजनेस कर पाई थी। फिल्म 14 और 15 अगस्त की छुट्टी का फायदा भी नहीं उठा पाई।

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ बॉक्स ऑफिस पर फुस्स साबित हो रही हैं।  उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म वीकेंड पर अच्छा कलेक्शन कर सकती है लेकिन बढ़ते दिन के साथ फिल्म का कलेक्शन गिरता जा रहा है। फिल्म मुश्किल से 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाई हैं। बता दें कि फिल्म की लागत 150 करोड़ है लेकिन फिल्म की कमाई को देखकर लगता है कि लागत निकाल पाना भी फिल्म के लिए पहाड़ खोदने जैसा होगा। आज फिल्म को रिलीज हुए 8 दिन हो चुके हैं। तो चलिए जानते हैं फिल्म ने आठवें दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया हैं।

8 दिन फुस्स रहा फिल्म का कलेक्शन

फिल्म ने पहले दिन 10-12 करोड़ का ठीक-ठाक कलेक्शन किया था लेकिन जैसे दिन आगे बढ़ते गए कलेक्शन उतना ही कम गया। फिल्म बीते दिन तीन में रेंगते-रेंगते 27.96 करोड़ रुपये का बिजनेस कर पाई थी। फिल्म 14 और 15 अगस्त की छुट्टी का फायदा भी नहीं उठा पाई। फिल्म ने 15 अगस्त को  महज 7.87 करोड़ रुपये ही कमाए थे। जिसके बाद से लगातार आकंड़ा घटता जा रहा हैं। इसी हफ्ते मंगलवार को फिल्म 2 करोड़, बुधवार को 1.50 करोड़ और गुरुवार को 1.25 करोड़ की ही कमाई कर पाई हैं। फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म बीते आठ दिनों में 50 करोड़ के आंकड़े को पार कर पाई हैं। बीते दिन फिल्म के कलेक्शन में 20 फीसदी की गिरावट देखी गई हैं। बता दें कि फिल्म शाहरुख खान की फिल्म जीरो के आगे भी फुस्स रही है। कहा जा रहा है कि डिजास्टर फिल्म की जगह लाल सिंह चड्ढा ने ले ली हैं।

60 करोड़ के कलेक्शन पर दम तोड़ देगी फिल्म

कहा जा रहा है कि फिल्म 60 करोड़ कमाकर दम तोड़ देगी। अब देखना होगा कि दूसरे वीकेंड पर फिल्म कुछ कमाल दिखा पाती है या नहीं। बता दें कि लाल सिंह चड्ढा के साथ अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन भी रिलीज हुई थी। कहा जा रहा था कि आमिर खान अक्षय कुमार को बॉक्स ऑफिस पर पटखनी दे सकते हैं लेकिन यहां सब कुछ उल्टा देखने को मिल रहा हैं। खुद लाल सिंह चड्ढा अपना बजट नहीं निकाल पा रही हैं। हालांकि आमिर खान कह चुके हैं कि वो भारत देश से बहुत प्यार करते हैं और उनकी फिल्म का बॉयकॉट नहीं किया जाए।