Laal Singh Chaddha B.O. Collection: पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर लाल सिंह चड्डा का बिजनेस हुआ फुस्स, रक्षा बंधन की छुट्टी का भी नहीं हुआ फायदा

Laal Singh Chaddha B.O. Collection: 11 अगस्त को आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा के साथ अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की फिल्म रक्षाबंधन भी रिलीज हुई हैं। आमिर की फिल्म का बायकॉट पहले दिन से ही चल रहा था। हालांकि अब रिलीज के बाद बड़ा सवाल ये है कि क्या वाकई सोशल मीडिया बायकॉट का फिल्म पर कोई फर्क पड़ा है

Avatar Written by: August 12, 2022 8:00 am

नई दिल्ली। आमिर खान की मचऑवेटिड फिल्म लाल सिंह चड्ढा फाइनली कल यानी 11 अगस्त को रिलीज हो चुकी हैं। 11 अगस्त को आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा के साथ अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की फिल्म रक्षाबंधन भी रिलीज हुई हैं। आमिर की फिल्म का बायकॉट पहले दिन से ही चल रहा था। हालांकि अब रिलीज के बाद बड़ा सवाल ये है कि क्या वाकई सोशल मीडिया बायकॉट का फिल्म पर कोई फर्क पड़ा है या नहीं। तो चलिए जानते हैं कि लाल सिंह चड्ढा और रक्षाबंधन ने पहले दिन कितने करोड़ की कमाई की हैं।

उम्मीद से कम निकला लाल सिंह चड्ढा का फर्स्ट डे कलेक्शन

11 अगस्त को लाल सिंह चड्ढा और रक्षाबंधन के बीच क्लैश देखने को मिला। बायकॉट के बाद भी आमिर की फिल्म ने अक्षय की फिल्म को पछाड़ दिया। पहले दिन लाल सिंह चड्ढा की फिल्म में अच्छा कलेक्शन किया हैं। हालांकि दोनों ही फिल्मों में उम्मीद से कम ही कलेक्शन किया है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े सामने आने लगे हैं। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक आमिर की फिल्म ने पहले दिन लगभग 12 करोड़ का कलेक्शन किया है। सही आंकड़े लगभग इससे थोड़ा ऊपर-नीचे हो सकते हैं लेकिन असल आंकड़ा इसी के आसपास है। हालांकि ये 13 सालों में सबसे धीमी ओपनिंग वाली फिल्म है।जिससे आमिर को निराशा हाथ जरूर लगी होगी। इसे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म को रक्षाबंधन की छुट्टी का भी फायदा नहीं मिला है।

बहुत कम रहा रक्षाबंधन का कलेक्शन

वहीं फिल्म रक्षाबंधन की बात करें तो फिल्म ने लाल सिंह चड्ढा के मुकाबले बहुत कम कलेक्शन किया है। बॉक्स ऑफिस पर ‘रक्षाबंधन’ का ओपनिंग कलेक्शन 9 करोड़ के आसपास पहुंचा है। रक्षाबंधन फिल्म का कलेक्शन अक्षय की बाकी फिल्मों की तुलना में काफी कम है लेकिन फिल्म का बजट काफी फिल्मों की तुलना में कम हैं।इसलिए उस हिसाब से फिल्म ने पहले दिन ठीक-ठाक कलेक्शन कर लिया हैं। गौर करने वाली बात ये है कि दोनों ही फिल्मों को कमाई के लिए लंबा वीकेंड मिली है। शुक्रवार को भी कुछ जगहों पर रक्षाबंधन की छुट्टी है जिसके बाद शनिवार और रविवार वीकेंड हैं। उम्मीद है कि वीकेंड पर फिल्म अच्छा कलेक्शन कर सकती हैं।