newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Priyanka Chopra: लेपर्ड प्रिंट बिकिनी के हाथ में खनकती चूड़ियां और माथे पर बिंदी, कुछ ऐसे 22 साल पहले प्रियंका चोपड़ा ने मचाई थी सनसनी

Priyanka Chopra: मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट जीतने के बाद एक्ट्रेस का ऐसा लुक सामने आया जिसे देखने के बाद हर तरफ उनकी चर्चा होने लगी। दरअसल ब्यूटी पेजेंट जीतने के बाद एक्टर ने बिकिनी में सिजलिंग हॉट फोटोशूट कराया था लेकिन इस लुक में चौंकाने वाली बात ये थी कि एक्ट्रेस ने वेस्टर्न लुक में भी देसी तड़का लगाया था।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ हर अपडेट को शेयर करती रहती हैं। अपनी एक्टिंग स्किल्स से प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में एक अलग पहचान बना चुकी हैं और अब वो हॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा रही हैं। एक्ट्रेस हॉलीवुड के कई प्रोजेक्ट्स में काम कर चुकी हैं। इस मुकाम को हासिल करने के लिए प्रियंका ने काफी मेहनत की हैं। 2000 में मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट जीतने के बाद एक्ट्रेस ने कई फिल्मों में काम किया। कुछ फिल्में सुपरहिट तो कुछ बॉक्स ऑफिस पर पिट गई, हालांकि इसके बाद एक्ट्रेस ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज हम एक्ट्रेस की कुछ अनसीन फोटोज दिखाएंगे जिसे देखकर आप अपना दिल ही एक्ट्रेस की खूबसूरती पर हार बैठेंगे।

लेपर्ड प्रिंटेड बिकिनी में बला की खूबसूरत लगी थी एक्ट्रेस

मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट जीतने के बाद एक्ट्रेस का ऐसा लुक सामने आया जिसे देखने के बाद हर तरफ उनकी चर्चा होने लगी। दरअसल ब्यूटी पेजेंट जीतने के बाद एक्टर ने बिकिनी में सिजलिंग हॉट फोटोशूट कराया था लेकिन इस लुक में चौंकाने वाली बात ये थी कि एक्ट्रेस ने वेस्टर्न लुक में भी देसी तड़का लगाया था। प्रियंका ने लेपर्ड प्रिंट बिकिनी के साथ माथे पर बिंदी और हाथों में खनकती चूड़ियां पहनी थी। इस लुक से एक्ट्रेस ने बहुत कम ही समय में सबका दिल जीत लिया था। एक्ट्रेस ने अपने बालों को खुला रखा था। इस वक्त प्रियंका काफी पतली..या यूं कहे काफी फिट थी। इस लुक को देखकर अच्छे-अच्छों के होश उड़ गए थे। खास बात ये रही कि वो अपनी दौर की हिरोइन को भी टक्कर देने में कामयाब रही थी।

22 साल पुरानी फोटोज हो रही हैं तेजी से वायरल

अब लेपर्ड प्रिंट बिकिनी में एक्ट्रेस की पुरानी फोटोज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आज भी इस लुक में एक्ट्रेस को खूब पसंद किया जा रहा है। ये फोटोज तकरीबन 22 साल पुरानी हैं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा महज 21 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड बन गई थीं। इतनी छोटी सी उम्र में पहली बार एक्ट्रेस ने ग्लैमर की दुनिया में कदम रखा था और आज एक्ट्रेस बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों में अपनी एक्टिंग का झंडा गाड़ चुकी हैं।