मनोरंजन
Liger Box Office Collection: लाइगर की पहले दिन की कमाई ने दिखाया Vijay Deverakonda को कितना प्यार करते हैं दर्शक, हैरान करने वाली है पहले दिन की कमाई
Liger Box Office Collection: लाइगर की पहले दिन की कमाई ने दिखाया Vijay Deverakonda को कितना प्यार करते हैं दर्शक, हैरान करने वाली है पहले दिन की कमाई यहां हम आपको बताएंगे की आखिर अपने पहले दिन में इस फिल्म ने कितने रूपये कमाए हैं।
नई दिल्ली। लाइगर (Liger) फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है। कल गुरुवार को इस फिल्म को रिलीज़ किया गया। जहां सुबह इस फिल्म को दक्षिण भाषा में रिलीज़ किया गया। वहीं गुरुवार की शाम इस फिल्म को हिंदी भाषा में रिलीज़ किया गया है। फिल्म में विजय देवराकोण्डा (Vijay Deverakonda), अनन्या पांडेय (Ananya Pandey), राम्या कृष्णा (Ramya Krishna), और रोनित रॉय (Ronit Roy) ने मुख्य भूमिका निभाई है। इसके अलावा फिल्म में चंकी पांडेय (Chanky Pandey) और कॉमेडियन अतुल (Atul Parchure) का भी रोल देखने को मिलता है। फिल्म में साउथ के बड़े स्टार विशु रेड्डी (Vishu Reddy) और कॉमेडियन अली (Ali) भी देखने को मिलते हैं। इसके अलावा थिएटर में अपने नाटकों और एक्टिंग के लिए मशहूर मकरंद देश पांडेय (Makrand Desh Pandey) भी देखने को मिलते हैं। फिल्म को पूरी जगन्नाथ (Puri Jagannath) ने निर्देशित किया है। इसके अलावा हिंदी में इस फिल्म का निर्माण करण जौहर (Karan Johar) की कम्पनी धर्मा प्रोडक्शन ने किया है। तमाम कारणों से इस फिल्म का विरोध हुआ। इसके बाद पहले दिन के रिव्यू भी कुछ ख़ास नहीं आये। यहां हम आपको बताएंगे की आखिर अपने पहले दिन में इस फिल्म ने कितने रूपये कमाए हैं।
लाइगर को गुरुवार को रिलीज़ किया गया। लेकिन हिंदी भाषा में इसे गुरुवार की शाम को रिलीज़ किया गया। इसलिए इस फिल्म को हिंदी भाषा के उतने दर्शक नहीं मिल पाए जितने मिलने चाहिए थे। तेलुगु भाषा में जिसने फिल्म को देखा उसे फिल्म पसंद नहीं आई लेकिन हिंदी भाषा में बनी इस फिल्म की लोग तारीफ़ कर रहे हैं। दर्शक को मज़ा आ रहा है। सिनेमाघर में बैठकर वो तालियां बजा रहे हैं। हालांकि हिंदी भाषा के भी क्रिटिक रिव्यू उतने अच्छे नहीं है। इन सब कारणों के बावजूद इस फिल्म ने अपने पहले दिन में चौकाने वाला बिजनेस किया है।
आपको बता दें इस फिल्म ने अपने पहले ही दिन कुल 33 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। धर्मा प्रोडक्शन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया और बताया की लाइगर ने अपने पहले ही दिन में बॉक्स ऑफिस पर सॉलिड घूसा मारा है। इस फिल्म ने हिंदी बेल्ट से फिलहाल अच्छा कलेक्शन नहीं किया है क्योंकि इसे रात 8 बजे के बाद ही कुछ शो मिले हैं। लेकिन फिर भी उम्मीद है कि यह फिल्म हिंदी बेल्ट से अच्छा कलेक्शन करेगी। हालंकि दक्षिण भाषा में जहां से इस फिल्म का कलेक्शन अच्छा हो सकता था वहां शायद वो कलेक्शन कम देखने को मिले। दक्षिण भाषा में इस फिल्म को पसंद शायद इसलिए न किया जाए क्योंकि वहां के लोग ऐसे ही सिनेमा को देखते हुए बड़े हुए हैं। लेकिन हिंदी भाषा के दर्शक जो काफी समय से एक अच्छी मनोरंजनक फिल्म का इंतजार कर रहे थे उनके लिए यह एक सही समय पर आई फिल्म है। इसीलिए ये फिल्म हिंदी भाषा के दर्शकों को पसंद आने वाली है।
अब ये फिल्म आने वाले दिन में कितना कलेक्शन करती है ये तो वक़्त बताएगा। फिल्म के पास अच्छी कमाई के लिए अच्छा सप्ताह है और एक अच्छा वीकेंड भी है। ऐसे में ये फिल्म एक अच्छा बिजनेस कर सकती है। लेकिन सबकुछ दर्शकों पर निर्भर करता है और अब ये गौर करने वाला होगा कि ये फिल्म कितना बिजनेस करती है।
View this post on Instagram