newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bhojpuri Holi Song: होली के इन भोजपुरी गानों को सुन आप भी हो जाएंगे डांस करने पर मजबूर, आपकी पार्टी में लगा देंगे चार चांद

Bhojpuri Holi Song: इस दिन आपको लोग खूब धूमधाम से होली खेलते दिखेंगे खूब नाच-गाना भी होता है। अब होली की बात हो और भोजपुरी गाना ना हो ऐसा हो सकता है क्या। होली में भोजपुरी गाने की काफी डिमांड होती है चलिए अब जानते है कौन से भोजपुरी गाने को सुन आपकी होली और यादगार हो जाएगी।

नई दिल्ली। मार्च का महीना शुरु हुआ नहीं कि हर कोई बस होली-होली करने लग जाता है। मार्च के महीने में लोग होली की तैयारियां करने लग जाते है। घर पर सब पापड़, गुजिया, मिठाई बनाना शुरू कर देते है। बच्चों को इस दिन का काफी इंतजार होता है क्योंकि इस दिन वह खूब मस्ती में रंगों से होली खेलते है। पहले भगवान को गुलाल लगा कर फिर उसके बाद लोग एक दूसरे के रंग लगाते है। इस साल की बात करें तो 8 मार्च को होली पड़ रही है। इस दिन आपको लोग खूब धूमधाम से होली खेलते दिखेंगे खूब नाच-गाना भी होता है। अब होली की बात हो और भोजपुरी गाना ना हो ऐसा हो सकता है क्या। होली में भोजपुरी गाने की काफी डिमांड होती है चलिए अब जानते है कौन से भोजपुरी गाने को सुन आपकी होली और यादगार हो जाएगी।

हमार बाड़े पति

खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज का यह सुपरहिट गाना जो कि आपकी होली के पार्टी में चार चांद लगा देगा। इस गाने में खेसारी लाल यादव की आवाज और उनके ठुमके दोनों ही लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वहीं फीमेल वाइस में शिल्पी राज ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा है।

दुई रुपया

वहीं दुई रुपया जो कि भोजपुरी सॉन्ग है आप इस गाने को सुनकर खुद को डांस करने पर रोक नहीं पाएंगे  इस गाने को खेसारी लाल यादव और अंतरा सिंह प्रियंका ने अपनी शानदार वाइस दिया है।

भतीजवा के मौसी जिंदाबाद

इस गाने को सुन आपके भी पैर थिरकने लगेंगे, और इस गाने को सुन आप भी खुशी से झूम उठेंगे। इस गाने को खेसारी लाल यादव और अंतरा सिंह ने गाया है।

आवा ना चोली में रंग डलवाला

इस गाने के बिना तो होली की पार्टी अधूरी है, इस गाने में आपको भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और काजल राघवानी भी नजर आएंगी। इन दोनों एक्ट्रेस के अलावा अपनी शानदार आवाज से सबको मदहोश करने वाले पवन सिंह भी है।