newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Priyanka Chopra With Daughter Malti: मम्मी प्रियंका चोपड़ा से मेकअप सिखती दिखीं नन्हीं मालती, तस्वीर देख फैंस बोले- मां-बेटी की जोड़ी लाजवाब है…

Priyanka Chopra With Daughter Malti: इसी साल जनवरी में एक्ट्रेस की बेटी का चेहरा पहली बार देखने को मिला था। बेटी का फेस रिवील होने के बाद से ही एक्ट्रेस नन्हीं मालती की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट पर बेटी संग ऐसी तस्वीर शेयर की है जो फैंस को काफी पसंद आ रही है। तो चलिए आपको दिखाते हैं क्या है ऐसा तस्वीर में…

नई दिल्ली। देसी गर्ल के नाम से मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चौपड़ा ग्लोबल आइकन बन चुकी हैं। न सिर्फ हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग के झंडे गाड़ एक्ट्रेस भारतीय की मशहूर हंसती बन चुकी हैं। बल्कि हॉलीवुड में भी एक्ट्रेस के नाम का सिक्का चलता है। एक्ट्रेस ने जिस तरह से देश और विदेश में नाम कमाया है वो महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। प्रियंका चोपड़ा अपने प्रोफेशनल पार्ट को लेकर तो चर्चा में रहती हैं ही साथ ही अपनी निजी जिंदगी से भी खूब चर्चा बटोरती हैं। साल 2018 में एक्ट्रेस ने खुद से 10 साल छोटे निक जोनस संग शादी की थी। निक जोनस एक्टर और सिंगर हैं।

Priyanka Chopra-Nick Jonas's.

बीते साल 2022 ही प्रियंका और निक ने अपने घर बेटी मालती का स्वागत किया। एक्ट्रेस ने घर में बेटी के आगमन की जानकारी सोशल मीडिया के ही जरिए दी थी साथ ही एक्ट्रेस ने बताया था कि उनकी बेटी का जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ है। इसी साल जनवरी में एक्ट्रेस की बेटी का चेहरा पहली बार देखने को मिला था। बेटी का फेस रिवील होने के बाद से ही एक्ट्रेस नन्हीं मालती की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट पर बेटी संग ऐसी तस्वीर शेयर की है जो फैंस को काफी पसंद आ रही है। तो चलिए आपको दिखाते हैं क्या है ऐसा तस्वीर में…

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

क्या है ऐसा तस्वीर में…

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा अकाउंट पर जो तस्वीर शेयर की है उसमें वो मेकअप करते हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस की हाथों में बेटी मालती भी लेटी हुई है जो कि मम्मी को मेकअप करते हुए गौर से देख रही है। तस्वीर देखकर ऐसा लग रहा है कि मानों नन्हीं मालती मम्मी प्रियंका से मेकअप टिप्स ले रही है। अब सोशल मीडिया पर मां-बेटी की ये तस्वीर काफी वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर फैंस तस्वीर पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि नन्हीं मालती मां से मेकअप सीख रही है। तो वहीं, कुछ यूजर कह रहे हैं कि ‘मां-बेटी की जोड़ी लाजवाब है’।

Priyanka Chopra-Nick Jonas's

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हमेशा की तरह एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का शेड्यूल काफी व्यस्त है। एक्ट्रेस के पास फिल्मों के अलावा कई वेब सीरीज भी हैं।