Lock upp: फैमिली मेंबर ने ही साइशा शिंदे को बनाया था शोषण का शिकार, कंगना के शो में किया बड़ा खुलासा

Lock upp: साइशा शिंदे ने यह खुलासा किया है कि जब वह 10 साल की थीं तो उनके करीबी परिवार के सदस्य ने उनका मोलेस्टेशन किया था। वह उनसे कुछ साल ही बड़े थे। उस समय उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थीं कि इसको मोलेस्टेशन कहना ठीक है या नहीं क्योंकि दोनों में ज्यादा एज गैप नहीं था। साइशा ने बताया, कुछ सालों बाद मुझें समझ आया कि वो मोलेस्टेशन ही था।

Avatar Written by: March 13, 2022 2:24 pm
lockupp

नई दिल्ली। लॉकअप की कंटेस्टेंट साइशा शिंदे ने अपने जिदंगी से जुड़े राज खोलकर सभी को हैरान कर दिया है। वीकेंड एपीसोड में साइशा और तहसीन ने एक-दूसरे से अपने-अपने सीक्रेट्स शेयर किए। दरसल, यह एक टास्क का हिस्सा था जिसमें नॉमिनेटेड सभी सदस्यों को बचने के लिए अपने राज खोलने थे। साइसा ने बताया कि जब वह 10 साल की थे तो उनके साथ उनके ही परिवार के सदस्य ने उनका मोलेस्टेशन किया था। साइशा ने बताया कि उनके साथ जिसने यह हरकत की थी वह उनसे कुछ ही साल बड़े थे। साइशा ने बताया कि उन्हें उस वक्त इस बात की समझ नहीं थी कि क्या यह मोलेस्टेशन है या नहीं क्योंकि दोनों की उम्र में बहुत ज्यादा अंतर नहीं था।

lockupp3

शो में तहसीन का हुआ इविक्शन

साइशा शिंदे अब तक लॉकअप शो में कई खुलासे कर चुके हैं। पहले उन्होंने बताया था कि उनके बॉयफ्रेंड ने उनका काफी शोषण किया था और अब वीकेंड एपीसोड में उन्होंने एक और खुलासा किया है। शो से तहसीन पूनावाला का इविक्शन हो चुका है। उनके हाथ में यह मौका था कि वह नॉमिनेटेड लोगों में से किसी को बचा कर सेफ कर सकते थे। ऐसे में उन्होंने साइशा शिंदे को बचाने का फैसला लिया और इसके बदले दोनों को एक-दूसरे को अपने सीक्रेट्स बताने थे।

कुछ साल अपने करीबी ने किया मोलेस्ट

साइशा शिंदे ने यह खुलासा किया है कि जब वह 10 साल की थीं तो उनके करीबी परिवार के सदस्य ने उनका मोलेस्टेशन किया था। वह उनसे कुछ साल ही बड़े थे। उस समय उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थीं कि इसको मोलेस्टेशन कहना ठीक है या नहीं क्योंकि दोनों में ज्यादा एज गैप नहीं था। साइशा ने बताया, कुछ सालों बाद मुझें समझ आया कि वो मोलेस्टेशन ही था।

lockupp 2

मुझे लगा, मैंने हिंट्स दिए होंगे

शो में कंगना ने साइशा से पूछा कि क्या उन्होंने उस इंसान को फटकारा नहीं था या अब ऐसा करना चाहते हैं? इस बात पर साइशा ने जवाब देते हुए कहा, मैंने उनसे कुछ नहीं कहा क्योंकि मुझे लगा कि मैंने भी उन्हें हिंट्स दिए होंगे कि उनको ऐसा लगा। जाहिर सी बात है अब जब ये बात दुनिया के सामने आ गई है तो उनको पता चल ही गया होगा।

Latest