newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Santosh Anand: ‘एक प्यार का नगमा..’ लिखने वाले गीतकार संतोष आनंद की हालत देख भावुक हुईं नगमा, नेहा कक्कड़ ने बढ़ाए मदद के लिए हाथ

Santosh Anand: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार संतोष आनंद (Santosh Anand) ने अपने समय में कई फेमस गानों में बढ़िया संगीत दिया है। उन्होंने इक प्यार का नगमा है, मोहब्बत है क्या चीज, जिंदगी की ना टूटे लड़ी, मेघा रे मेघा रे मत जा तू परदेश जैसे शानदार गाने दिए हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर गीतकार संतोष आनंद (Santosh Anand) ने अपने समय में कई फेमस गानों में बढ़िया संगीत दिया है। उन्होंने इक प्यार का नगमा है, मोहब्बत है क्या चीज, जिंदगी की ना टूटे लड़ी, मेघा रे मेघा रे मत जा तू परदेश जैसे शानदार गाने दिए हैं। लेकिन अब 81 साल की उम्र में उनके पास कोई काम नहीं हैं, वक्त की धुंधली यादों में खो गए हैं। हाल ही में उन्हें इंडियन आइडल के 12वें सीजन में देखा गया। जहां वो व्हीलचेयर पर बैठे नजर आएं।

santosh anand

मुश्किल दौर से गुजर रहे संतोष आनंद

इंडियन आइडल के 12वें सीजन में संतोष आनंद संगीतकार प्यारेलाल के साथ नजर आए। इस दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ी बातों को लोगों के साथ शेयर किया। जब उन्होंने अपनी जिंदगी के बारे में बाते बताई तो सभी ये सुनकर काफी भावुक हो गए। उन्होंने बताया कि साल 2014 में उनके बेटे संकल्प ने सुसाइड कर लिया था। उन्होंने बताया कि उम्र के इस पड़ाव पर भी संघर्ष करना पड़ रहा है, जब वो खुद शारीरिक रूप से लाचार हैं। इतना ही नहीं उन्हें बिल तक चुकाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बता दें कि शादी के 10 साल बाद उन्हें बेटा पैदा हुआ था, जिसका नाम उन्होंने संकल्प रखा खा। संकल्प गृह मंत्रालय में आईएएस अधिकारियों को सोशियोलॉजी और क्रिमिनोलाॅजी पढ़ाते थे। लेकिन वो काफी समय से मानसिक रुप से परेशान थे और संबंधित बीमारियों से उन्हें सामना करना पड़ रहा था। आत्महत्या करने से पहले संकल्प ने 10 पन्नों का नेट भी लिखा था, जिसमें उन्होंने गृह मंत्रालय के कई अधिकारियों का नाम शामिल था। उन्होंने अपने सुसाइड नेट में लिखा था कि करोड़ों के फंड में गड़बड़ी के चलते इन अधिकारियों ने उन्हें सुसाइड के लिए मजबूर किया।

संतोष आनंद के बेटे संकल्प 15 अक्टूबर 2014 को पत्नी के साथ दिल्ली से मथुरा पहुंचे, जिसके बाद दोनों ने कोसीकलां कस्बे के पास रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। हालांकि इस हादसे में उनकी बेटी की किसी तरह बच गई थी।

नगमा ने संतोष आनंद की कहानी को प्रेरणादायक बताया

एक्ट्रेस नगमा भी संतोष आनंद हालत देख भावुक हो गईं और सोशल मीडिया पर उनकी कहानी को प्रेरणादायक बताया। उन्होंने लिखा, ”एक प्यार का नगमा है…उनके बेटे और बहू ने आत्महत्या कर ली। मन्नतों के बाद 10 साल बाद उन्हें बेटा पैदा हुआ था। इसके बावाजूद उनका कहना है कि हौसला नहीं टूटा है, टांग टूटा है। उनके गीत के इस गीत को हमेशा उन्हें जीवित नहीं रखना चाहिए।”

नेहा कक्कड़ ने की 5 लाख रुपये की मदद

इंडियन आइडल के 12वें सीजन में जब संतोष आनंद पहुंचे तो उन्होंने अपनी जिंदगी के बारे में कई राज खोले जिसे सुनकर सभी भावुक हो गए थे। ऐसे में नेहा कक्कड़ उनकी मदद के लिए आगे आईं। उन्होंने 5 लाख रुपये की देने की बात कही, जिसे लेने से संतोष आनंद ने मना कर दिया था। लेकिन नेहा ने उनकी मदद की और 5 लाख रुपये दिए। वहीं, विशाल डडलानी ने भी उनकी मदद के लिए बात की। उन्होंने संतोष जी से अपने कुछ गाने साझा करने के लिए कहा और कहा कि वे उन्हें रिलीज करेंगे।