Shilpa Shetty: ‘मैडम हिंदू धर्म में ऐसा नहीं होता…’, होलिका दहन करते समय शिल्पा शेट्टी से हुई ऐसी गलती, भड़के यूजर

Shilpa Shetty: वहीं दूसरी तरफ शिल्पा शेट्टी ने भी अपने फैंस और करिबियों को होली की शुभकामनाएं दी है। अभिनेत्री ने अपने घर पर होलिका दहन मनाया जिसका वीडियो उन्होंने शेयर किया है। लेकिन इस वीडियो के आने के बाद हर कोई अभिनेत्री को ट्रोल कर रहा है।

Avatar Written by: March 7, 2023 3:24 pm

नई दिल्ली। होली के त्योहार को काफी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। हर तरफ रंग ही रंग देखने को मिल रहे है। इस बार 7 मार्च को जलाने वाली और 8 मार्च को रंगों वाली होली है। होली के त्योहार को सभी कोई एन्जॉय कर रहा है। फिर चाहे वह बॉलीवुड के सितारे हो या हम आम आदमी, हर कोई इस त्योहार को मना रहा है। जहां एक तरफ कियारा आडवाणी, सचिन तेंदुलकर सब कोई होली मना रहा है। वहीं दूसरी तरफ शिल्पा शेट्टी ने भी अपने फैंस और करिबियों को होली की शुभकामनाएं दी है। अभिनेत्री ने अपने घर पर होलिका दहन मनाया जिसका वीडियो उन्होंने शेयर किया है। लेकिन इस वीडियो के आने के बाद हर कोई अभिनेत्री को ट्रोल कर रहा है।

शिल्पा शेट्टी ने किया होलिका दहन

दरअसल, शिल्पा शेट्टी ने कल अपने परिवार के साथ होलिका दहन किया जिसका वीडियो अभिनेत्री ने शेयर किया उस वीडियो को शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा- होलिका दहन?हम छोटी-छोटी चिठ्ठियाँ बनाते हैं, अपनी सभी नकारात्मक भावनाओं, विचारों को लिखते हैं, और इसे प्रेम और प्रकाश के रूप में ब्रह्मांड में जाने देते हैं। यह एक रस्म है जिसे हम हर साल होलिका दहन पर करते हैं। यह त्योहार हमें याद दिलाता है कि विश्वास और भक्ति के साथ, भगवान हमेशा आपकी रक्षा करते हैं और आप हमेशा नकारात्मकता को जलाकर राख कर देते हैं और अपने जीवन को सकारात्मकता और प्रेम के रंगों से भर देते हैं ❤️ ✨यह होली आपके लिए सुख, समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य लाए और आपके प्रियजन। आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं।

यूजर्स ने किया ट्रोल

अभिनेत्री के इस पोस्ट को देखकर हर कोई उनपर भड़क रहा है। शिल्पा ने बांस को जलाकर उसकी परिक्रमा की है जो कि हमारे हिंदु धर्म में नहीं किया जाता है। साथ ही जब भी हम परिक्रमा करते है तब हम चप्पल या जूते कुछ भी नहीं पहनते है। अब एक्ट्रेस को ऐसे देख एक यूजर ने लिखा कि बांस की लकड़ी नहीं जलाते है उससे निगेटिव एनर्जी आती है। वहीं दूसरे ने लिखा मैडम कभी बांस नहीं जलाते है। वहीं एक ने लिखा मानता हूं कि हर किसी को नहीं पता कि बांस नहीं जलाते लेकिन चप्पल जूते पहन कर पूजा नहीं करते ये भी नहीं पता क्या आपको।