newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

पति के लिए हेयर स्टाइलिस्ट बनीं माधुरी दीक्षित, शेयर की तस्वीर

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित नेने ने लॉकडाउन के अनुभव को साझा करते हुए कहा कि उन्होंने इस दौरान ‘आत्मनिर्भर’ बनते हुए, पति श्रीराम नेने का हेयर सेट किया।

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित नेने ने लॉकडाउन के अनुभव को साझा करते हुए कहा कि उन्होंने इस दौरान ‘आत्मनिर्भर’ बनते हुए, पति श्रीराम नेने का हेयर सेट किया। इस नए हेयरकट की तस्वीरें खुद माधुरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया।

अभिनेत्री ने अपने पति श्रीराम नेने के साथ खुद की एक सेल्फी के साथ लॉकडाउन सबक साझा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने अपने पति के बाल के साथ किए एक्सपेरिमेंट के अनुभव को भी साझा करते हुए कहा कि यह मजेदार रहा।

उन्होंने सेल्फी को कैप्शन देते हुए लिखा, “सेल्फ क्वारंटाइन का 100वां दिन, राम का हेयर एक्सपेरिमेंटिंग करके बहुत मजा आया। इस लॉकडाउन में जरूरी सबक में से एक रहा।”

इसके अलावा कुछ दिन पहले माधुरी ने अपनी मां के जन्मदिन पर उनके लिए एक बहुत ही प्यारी पोस्ट शेयर की थी। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था, ”मेरे लिए सबसे कीमती और मेरा सपोर्ट सिस्टम आप मेरी दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला हैं और आज का दिन थोड़ा ज्यादा खास है। जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं मां।”