newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Madhuri Dixit: मां के निधन के बाद माधुरी दीक्षित ने किया भावुक पोस्ट, एक्ट्रेस ने उन्हें याद करते हुए लिखा-हमारी यादों में जिंदा रहेंगी

Madhuri Dixit: लाइफ में हर सीख उनकी मां ने ही उन्हें दी थी। उनकी मां स्नेह लता दीक्षित जिन्होंने माधुरी को डांस भी सिखाया था। एक्ट्रेस की मां की उम्र 91 साल की थी जब उन्होंने आखिरी सांस ली। अब मां के निधन के बाद माधुरी दीक्षित ने उनके लिए पोस्ट किया है। चलिए जानते है क्या है वह-

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित इन दिनों काफी दुख भरे पल से गुजर रही है। एक्ट्रेस की मां का सोमवार को निधन हो गया। माधुरी दीक्षित अपनी मां के बेहद करीब थी। अदाकारा अक्सर अपनी लाइफ के बारे में जब भी शेयर करती वह अपनी मां का जिक्र जरूर करती थी कि उन्होंने सब कुछ अपनी मां से ही सीखा था। लाइफ में हर सीख उनकी मां ने ही उन्हें दी थी। उनकी मां स्नेह लता दीक्षित जिन्होंने माधुरी को डांस भी सिखाया था। एक्ट्रेस की मां की उम्र 91 साल की थी जब उन्होंने आखिरी सांस ली। अब मां के निधन के बाद माधुरी दीक्षित ने उनके लिए पोस्ट किया है। चलिए जानते है क्या है वह-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene)

माधुरी दीक्षित ने मां के लिए किया भावुक पोस्ट

माधुरी दीक्षित अपनी मां के लिए भावुक पोस्ट किया है। माधुरी ने अपनी मां के साथ एक खूबसूरत तस्वीर साझा की है जिसमें दोनों मां-बेटी का प्यार साफ झलक रहा है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने अपनी मां को याद करते हुए लिखा कि आज सुबह उठी तो आई का कमरा खाली पाया। यह असली लगता है। उन्होंने हमें जीवन को गले लगाना और उसका जश्न मनाना सिखाया। उसने इतने सारे लोगों को बहुत कुछ दिया। हम उन्हें बहुत याद करेंगे लेकिन वह हमारी यादों में जिंदा रहेंगी। उनकी बुद्धि, सकारात्मकता और अनुग्रह संक्रामक थी। हम अपनी यादों के जरिए उनके जीवन को एक साथ मनाएंगे… शांति।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene)

यूजर्स ने दी श्रद्धांजलि

माधुरी की इस पोस्ट पर कई बॉलीवुड और टीवी के सितारों ने भी रिएक्ट किया है। साथ ही अभिनेत्री की इस पोस्ट पर एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि भगवान उनकी आत्मा को स्वर्ग में शांति दे, इंशाल्हा.. आपके नुकसान के लिए हमारी संवेदनाएं।’ वहीं सौरव जैन ने लिखा एक स्टार ने अपना स्टार खो दिया। आप एक मजबूत महिला हैं मैम …कृपया मजबूत बने रहें..नुकसान बहुत बड़ा है कोई भी उस जगह को पूरा नहीं कर सकता है…..हम आपसे प्यार करते हैं।