newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Gufi Paintal: महाभारत’ के ‘शकुनी मामा’ की हालत गंभीर, 4 दिन से अस्पताल में लड़ रहे जिंदगी और मौत के बीच की लड़ाई

Gufi Paintal: बताया जा रहा है कि गुफी पेंटल काफी समय से बीमार चल रहे हैं और उनकी सेहत लगातार गिरती जा रही हैं। एक्टर बीते 4 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं।

नई दिल्ली। टीवी जगत से जुड़ी एक दुखी कर देने वाली खबर सामने आ रही है। महाभारत’ में ‘शकुनी मामा का रोल प्ले करने वाले एक्टर गुफी पेंटल जिंदगी और मौत के बीच की लड़ाई लड़ रहे हैं। एक्टर की हालत काफी सीरियस बताई जा रही है। फिलहाल एक्टर मुंबई के निजी अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। खबर सामने आने के बाद फैंस एक्टर की अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। परिवार वाले भी फैंस से उनके लिए प्रार्थना करने की अपील कर रहे हैं।

 

गुफी पेंटल की हालत गंभीर

बताया जा रहा है कि गुफी पेंटल काफी समय से बीमार चल रहे हैं और उनकी सेहत लगातार गिरती जा रही हैं। एक्टर बीते 4 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। पहले गुफी का इलाज फरीदाबाद के अस्पताल में चल रहा है, हालांकि बाद में उन्हें मुंबई लेकर आया गया। एक्टर की उम्र 78 साल है और उन्होंने अपने करियर में कई फिल्मों और सीरियल में भी काम किया है। टीवी एक्ट्रेस टीना घई ने भी सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर की और अपने फॉलोअर्स से उनकी सेहत के लिए दुआ करने की अपील की। हालांकि परिवार की तरह से एक्टर की सेहत को लेकर ज्यादा अपडेट नहीं मिल रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Gufi Paintal (@gufi.paintal)


 एक्टिंग करने पहले आर्मी में थे गुफी पेंटल

गुफी पेंटल एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले आर्मी में थे। वैसे तो उन्होंने बहुत सारे सीरियल्स में काम किया था लेकिन उन्हें पॉपुलैरिटी बीआर चोपड़ा की महाभारत ने हर घर में पॉपुलर कर दिया। वो घर-घर शकुनी मामा के नाम से प्रसिद्ध हो गए। हालांकि उनकी तबीयत खराब होने की खबर सुनते ही फैंस के चेहरों पर उदासी छा गई है। सोशल मीडिया पर एक्टर की फोटोज शेयर कर फैंस उनकी अच्छी सेहत की कामना कर रहे हैं।