newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Mahesh Babu Mother Passes Away: महेश बाबू की मां इंदिरा देवी का निधन, हैदराबाद अस्पताल में चल रहा था इलाज

Mahesh Babu Mother Passes Away: महेश बाबू (Mahesh Babu) की मां इंदिरा देवी सुपरस्टार कृष्णा (Superstar Krishna) की पत्नी थीं। पहले भाई और अब अपनी मां को खोने के बाद महेश बाबू के फैंस उन्हें हौसला रखने के लिए कह रहे हैं। लोग एक्टर को इस दुख की घंड़ी में खुद को संभालने के लिए कह रहे हैं।  

नई दिल्ली। साउथ सिनेमा जगत के दमदार एक्टर महेश बाबू (Mahesh Babu) पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल, तेलुगू सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) की मां इंदिरा देवी (Indira Devi) का निधन हो गया है। बताया जा रहा है हैदराबाद अस्पताल में उनका इलाज  चल रहा था। महेश बाबू के लिए ये काफी बड़ा दुख हैं क्योंकि इसी साल जनवरी, 2022 में ही एक्टर ने अपने बड़े भाई रमेश बाबू को खोया था। बता दें, महेश बाबू (Mahesh Babu) की मां इंदिरा देवी सुपरस्टार कृष्णा (Superstar Krishna) की पत्नी थीं। पहले भाई और अब अपनी मां को खोने के बाद महेश बाबू के फैंस उन्हें हौसला रखने के लिए कह रहे हैं। लोग एक्टर को इस दुख की घंड़ी में खुद को संभालने के लिए कह रहे हैं।

Mahesh Babu Mother Passes Away.

बताया जा रहा है कि महेश बाबू की मां इंदिरा देवी कई हफ्तों से बिमार थी। हालत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर भी रखा गया था। डॉक्टरों की निगरानी में उन्हें रखा गया था लेकिन आज सुबह, 28 सितंबर को वो अपनी जिंदगी की जंग हार गई। बुधवार सुबह उन्होंने अपने आखिरी सांस ली। एक्टर के मां के निधन की जानकारी सतीश रेडी ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी है। एक्टर की मां के निधन की जानकारी देते हुए रेडी ने अपने ट्वीट कर लिखा, “सुपरस्टार महेश बाबू की मां इंदिरा गुरु का निधन हो गया है। उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाए। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।”

सुबह 4 बजे हुआ निधन

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो महेश बाबू की मां इंदिरा देवी का पार्थिव शरीर पद्मालय स्टूडियो में सुबह 9 बजे से 12 बजे तक रखा जाएगा। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार होगा और महाप्रस्थानम किया जाएगा। महेश बाबू अपनी मां के काफी करीब थे। अक्सर साथ में दोनों देखे भी जाते थे। सोशल मीडिया पर इस खबर के सामने आने के बाद से ही एक्ट्रेस के फैंस शोक व्यक्त कर रहे हैं।