newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

TV Serials Update 23 September 2022: अभि-अक्षरा को दूर करने के लिए महिमा रचेगी नया षड्यंत्र तो शर्लिन करेगी ऋषभ को फंसाने की कोशिश

TV Serials Update 23 September 2022: आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि कायरव और मनीष को पुलिस ले जाती है। अक्षरा अभिमन्यु को रोकने की कोशिश करती है लेकिन वो नहीं रूकता। उसके बाद अक्षरा अभिमन्यु से सवाल करती है तो महिमा किसी भी बात को सुनने से मना कर देती है।

नई दिल्ली।छोटे पर्दे के पॉपुलर सीरियल कुंडली भाग्य और  ये रिश्ता क्या कहलाता है में रोजाना ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड में आपने देखा कि अभिमन्यु मीडिया और पुलिस को लेकर आता है और पूरे परिवार को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा देता है। ये देखकर अक्षरा हैरान हो जाती है। वहीं कुंडली भाग्य में प्रीता अर्जुन को साथ मंदिर चलने के लिए कहती है लेकिन वो मना कर देता है। प्रीता ये देखकर हैरान हो जाती है लेकिन कुछ कहती नहीं है।

अभि-अक्षरा को दूर करने के लिए महिमा रचेगी नया षड्यंत्र

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि कायरव और मनीष को पुलिस ले जाती है। अक्षरा अभिमन्यु को रोकने की कोशिश करती है लेकिन वो नहीं रूकता। उसके बाद अक्षरा अभिमन्यु से सवाल करती है तो महिमा किसी भी बात को सुनने से मना कर देती और कहती है कि तुम अभिमन्यु को भड़काने का काम कर रही हो। शो में ट्विस्ट आता है कि महिमा अभिमन्यु के आने से पहले ही सबूत छिपा देती है। इसलिए अभिमन्यु को सबूत नहीं मिलते। अब अक्षरा खुद अकेले अपने परिवार को जेल से छुड़ाने की कोशिश करेगी।

ऋषभ को फंसाने की कोशिश करेगी शर्लिन

वहीं कुंडली भाग्य में अर्जुन प्रीता के सामने ही करण की बात करने लगता है जिसे सुनकर प्रीता रुक जाती है। अर्जुन को लगता है कि उससे गलती हुई है और जल्दी में वहां से निकल जाता है। वहीं पृथ्वी जेल के अंदर है और वो शर्लिन को फोन घुमाता है और जमानत के लिए कहता है। शर्लिन की आवाज सुनकर ऋषभो जो वहां से गुजर रहा होता है और रुक जाता है और आवाज की खोज करने लगता है। जिसके बाद ऋषभ शर्लिन के घर पहुंच जाता है और सामने ऋषभ को देखकर वो हैरान हो जाती है। शर्लिन कहती है कि प्रीता की वजह से वो दोनों अलग हुए हैं। ऋषभ कहता है कि प्रीता का नाम न लो…तुम नहीं जानती कि वो मेरे लिए क्या है। ये सुनकर प्रीता नाराज हो जाती है।