![Mahira Paras Breakup: बिग बॉस 13 फेम माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा का हुआ ब्रेकअप, पारस ने बताया असली रीज़न](https://hindi.newsroompost.com/wp-content/uploads/2023/04/mahira-and-paras-1000x600.jpg)
नई दिल्ली। बिग बॉस टेलीविजन का एक ऐसा शो है जहां पर कई जोड़ियां बनती हैं और कई जोड़ियां टूट जाती हैं। ये खेल रिश्तों की नई परिभाषा सीखा देता है। ये शो बिखरे हुए रिश्तों को जोड़ देता है। सालों से चले आ रहे बिग बॉस शो ने न जाने कितनी जोड़ियां बनाईं हैं। ऐसी ही एक जोड़ी इस शो में बनी थी। बिगबॉस 13 में बनी पारस और माहिरा शर्मा की जोड़ी को कौन नहीं जानता है। जहां ये जोड़ी बिग बॉस 13 के सीजन में छाई रही वहीं बिग बॉस 13 के बाहर भी ये जोड़ी चर्चा का विषय बनी रही। तमाम खबरों का हिस्सा दोनों ही कपल बने रहे। अक्सर पेपराजी ने दोनों को एक साथ कई जगह पर स्पॉट भी किया। लेकिन अब इन दोनों के रिश्तों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है यहां हम आपको इसी बारे में बताने वाले हैं।
View this post on Instagram
आपको बता दें दोनों ही टीनशेल टाउन के फेवरेट कपल के रूप में छाए हुए हैं और अब खबर आ रही है कि ये जोड़ी एक दूसरे से अलग हो चुकी है। जी हां पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा का ब्रेकअप हो गया है। आप भले ही ये सुनकर चौंक जाएं लेकिन सच ये है कि अब दोनों एक दूसरे के रास्ते से अलग हो गए और दोनों ने अपनी नई दुनिया तय करने की योजना बना ली है।
View this post on Instagram
आपको बता दें ये कपल बिग बॉस 13 के खत्म होने करीब चार साल बाद तक गुपचुप तरीके से अपने रिलेशन को बनाए रखा। दोनों बिना किसी को रिवील किए एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। इसके अलावा कई खबरों की मानें तो दोनों एक साथ लिव-इन रिलेशनशिप में एक ही बिल्डिंग में रह भी रहे थे। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है कि दोनों का रिश्ता मजबूत होने के बावजूद भी दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं।
आपको बता दें रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया है कि काफी समय से दोनों के बीच कुछ भी कुछ ख़ास अच्छा नहीं चल रहा था और दोनों के बीच काफी लड़ाइयां हो रही थीं। दोनों ही एक दूसरे के रिश्ते को ढंग से चला नहीं पा रहे थे इसके अलावा लम्बे समय से माहिरा रिश्ते को सिर्फ चला रही थीं। दोनों एक साथ चंडीगढ़ में रह रहे थे लेकिन एक दूसरे से खुश नहीं थे। माहिरा इस रिश्ते के बाद से दुखी हैं। करीब 1 महीने पहले दोनों ने ब्रेकअप कर लिया है। हालांकि ब्रेकअप का असली कारण भी तक पता नहीं चला है। आपको बता दें पारस ने रिलेशनशिप में होने की बात से साफ़ इंकार कर दिया है और उनका कहना है कि वो कभी रिलेशनशिप में थे ही है वो सिर्फ एक अच्छे दोस्त हैं।