
नई दिल्ली। ‘द कश्मीर फाइल्स’ जैसी सुपर-डुपर हिट फिल्म देने वाले फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने अपनी नई फिल्म का एलान कर दिया है। ये फिल्म 15 अगस्त 2023 को रिलीज होगी। विवेक अग्निहोत्री ने अमेरिका से लौटने के बाद फिल्म का एलान किया है। इस फिल्म को विवेक रंजन अग्निहोत्री 11 भाषाओं में रिलीज करने वाले हैं। विवेक रंजन अग्निहोत्री का कहना है कि इतनी भाषाओं में फिल्म को रिलीज करना भारतीय फिल्म उद्योग को एक करने की उनकी कोशिश है। हिंदी के अलावा विवेक रंजन अग्नहोत्री की ये ताजा फिल्म हिंदी के अलावा अंग्रेजी, मराठी, गुजराती, बांग्ला, तमिल, तेलुगू, मलयालम, उड़िया, भोजपुरी, पंजाबी में रिलीज होगी।
ANNOUNCEMENT:
Presenting ‘THE VACCINE WAR’ – an incredible true story of a war that you didn’t know India fought. And won with its science, courage & great Indian values.
It will release on Independence Day, 2023. In 11 languages.
Please bless us.#TheVaccineWar pic.twitter.com/T4MGQwKBMg
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) November 10, 2022
अब आपको बताते हैं कि फिल्म का नाम विवेक अग्निहोत्री ने क्या रखा है? उन्होंने फिल्म का नाम ‘द वैक्सीन वॉर’ The Vaccine War रखा है। विवेक ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस फिल्म का एक पोस्टर जारी किया है। विवेक ने बताया है कि भारत ने वैक्सीन के लिए एक जंग लड़ी, जिसकी जानकारी लोगों को नहीं है। भारत ने किस तरह विज्ञान, हिम्मत और भारतीयता के मूल तत्व के साथ इस जंग को जीता, इसकी जानकारी फिल्म में दी जाएगी। विवेक रंजन अग्निहोत्री इस फिल्म के सिलसिले में कई बार अमेरिका और अन्य देशों का दौरा अपनी पत्नी पल्लवी जोशी के साथ कर चुके हैं। कुछ महीने पहले उन्होंने लोगों से पूछा भी था कि क्या वे बता सकते हैं कि मेरी अगली फिल्म किस सब्जेक्ट पर होगी?
जाहिर सी बात है कि विवेक रंजन अग्निहोत्री की ये फिल्म कोरोना के खिलाफ आई भारतीय वैक्सीन्स के बारे में होने जा रही है। साथ ही इसमें जंग की बात है, तो ये भी साफ है कि फिल्म में दिखाया जाएगा कि भारतीय लैब्स ने किन मुश्किलों के बीच तेजी से कोरोना की वैक्सीन तैयार की। साथ ही इसमें विदेशी वैक्सीन को भारत में लाए जाने के लिए बनाए गए राजनीतिक दबाव की बात भी होने की पूरी संभावना है। बस चंद महीने का इंतजार है। देखना ये है कि द कश्मीर फाइल्स की तरह विवेक रंजन अग्निहोत्री की नई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर झंडे फहराती है या नहीं।