newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Malaika Arora: “शर्म आनी चाहिए…” मलाइका ने शेयर की अर्जुन की प्राइवेट फोटो, बदन पर नहीं दिखा एक भी कपड़ा

Malaika Arora: एक यूजर ने लिखा- गालियां खाने का शौक इन लोगों को खुद है लेकिन फिर हमें ट्रोलर्स कहते हैं। एक दूसरे यूजर ने लिखा- अंडरआर्म के बाल दिखाने के लिए फोटो डाली है क्या।

नई दिल्ली। बी टाउन एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा किसी न किसी चीज को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस की गिनती बॉलीवुड की बेबाक और बोल्ड एक्ट्रेसेस में होती है। 49 की उम्र में भी एक्ट्रेस की फिटनेस किसी 30 साल की एक्ट्रेस को टक्कर दे सकती हैं। एक्ट्रेस अर्जुन कपूर संग अपने रिश्ते को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। अब एक्ट्रेस ने एक्टर की ऐसी फोटोज पोस्ट की है जिसे लेकर वो लोगों के निशाने पर आ गई हैं। मलाइका ने अर्जुन की बिना कपड़ों के फोटो शेयर की है।

comment

मलाइका ने शेयर की अर्जुन की प्राइवेट फोटोज

मलाइका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपने वेकेशन और शूट की बहुत सारी फोटोज शेयर की हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन कपूर की भी एक प्राइवेट फोटो शेयर की है। फोटो में अर्जुन बिना कपड़ों के दिख रहे हैं और उन्होंने एक तकिए से खुद को ढकने की कोशिश की हैं। कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा- मेरा खुद का आलसी ब्वॉय। फोटोज सामने आने के बाद से अर्जुन और मलाइका सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। यूजर्स अर्जुन की फोटो को लेकर मलाइका को ट्रोल कर रहे हैं और उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

यूजर्स कर रहे दोनों को ट्रोल

एक यूजर ने लिखा- गालियां खाने का शौक इन लोगों को खुद है लेकिन फिर हमें ट्रोलर्स कहते हैं। एक दूसरे यूजर ने लिखा- अंडरआर्म के बाल दिखाने के लिए फोटो डाली है क्या। वहीं कुछ लोग मलाइका को बुड्ढी अर्जुन को उनका बेटा बता रही हैं। कुछ यूजर्स तो कमेंट कर दोनों के प्यार को मां-बेटे का प्यार बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- कोई भी समझदार लड़का या लड़की ऐसी हरकत नहीं करता है, ये लोग कूल बनने के चक्कर में उल्टी-सीधी हरकतें कर रहे हैं। शर्म आनी चाहिए इनको। वहीं एक अन्य ने लिखा- एक सेकेंड के लिए तो लगा कि रणवीर सिंह हैं।