Manish Paul: मनीष पॉल हुए कोरोना पॉजिटिव, ‘जुग-जुग जियो’ की कर रहे थे शूटिंग

Manish Paul: देश में कोरोना (Coronavirus) का कहर जारी है। ऐसे में बॉलीवुड सितारें भी कहा इस महामारी की चपेट से बच सकते हैं। हाल ही में ऐसी खबरें आ रही है कि मनीष पॉल (Manish Paul Corona Positive) भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

Avatar Written by: December 7, 2020 5:18 pm

मुंबई। देश में कोरोना (Coronavirus) का कहर जारी है। ऐसे में बॉलीवुड सितारें भी कहा इस महामारी की चपेट से बच सकते हैं। हाल ही में ऐसी खबरें आ रही है कि मनीष पॉल (Manish Paul Corona Positive) भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वो फिल्म ‘जुग-जुग जियो’ (Jug-Jug Jio) की शूटिंग कर रहे थे। इससे पहले वरुण धवन, नीतू कपूर कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

manish paul

कहा जा रहा है कि जैसै ही मनीष की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई वो शूटिंग छोड़कर मुंबई आ गए और उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। इसी के साथ इस फिल्म की परेशानियां बढ़ती ही जा रही हैं। फिल्म की कास्ट के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है। वरुण धवन, नीतू कपूर और डायरेक्टर राज मेहता के बाद मनीष पॉल इस फिल्म की स्टारकास्ट के चौथे शख्स हैं, जो कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

jug jug jiyo film2

दरअसल, ये सभी कलाकार चंढीगढ़ में फिल्म ‘जुग जुग जियो’ की शूटिंग कर रहे थे। इसी बीच खबर आई की ये सभी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके चलते फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है। ये फिल्म करण जौहर के धर्मा प्रोड्क्शन की है।

बता दें कि कुछ समय पहले नीतू कपूर ने अपना डांस वीडियो शेयर किया था जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इस वीडियो में वो अपने बेटे रणबीर कपूर की फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ के गाने ‘घाघरा’ पर डांस करते नजर आई थी। फैंस को उनका ये डांस वीडियो काफी पसंद आ रहा था।

ranbir kapoor

नीतू कपूर का ये डांस वीडियो और उनका ये अंदाज लोगों को काफी पसंद आया था। मास्टरजी के नाम से मशहूर कोरियॉग्रफर राजेंद्र सिंह ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर इस वीडियो शेयर किया था। नीतू कपूर जिस गाने पर डांस कर रही हैं वो रणबीर कपूर और माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया था। आप भी देखिये ये वीडियो-

बता दें कि एक्ट्रेस नीतू सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अकसर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस से जुड़ी रहती हैं।