newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

TV Serials Update 6 June 2022: मंजरी करेगी हर्षवर्धन के अफेयर का खुलासा तो प्रीता होगी किडनैप

TV Serials Update 6 June 2022: ये रिश्ता क्या कहलाता है में आप देखेंगे कि नील को सभी लोग वापस घर ले आते हैं। हालांकि हर्ष नील को देखकर आगबबूला हो जाता है और कहता है कि वो उसका बेटा नहीं हो सकता है।

नई दिल्ली। छोटे पर्दे का पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है और कुंडली भाग्य दोनों सीरियल्स में ही जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। फैंस शो में आ रहे ट्विस्ट को देखकर काफी खुश हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड में आपने देखा कि सभी घरवालों के सामने ये सच आ जाता है कि नील ऑड्पटेड नहीं है बल्कि बिरला हाउस का ही हिस्सा है। वहीं कुंडली भाग्य में ऋषभ लूथरा हाउस आ चुका है और सभी ऋषभ के आने से काफी खुश हैं लेकिन शर्लिन परेशान है क्योंकि उसका और पृथ्वी का भंडाफोड़ हो चुका है।


नील का सच आएगा सामने

ये रिश्ता क्या कहलाता है में आप देखेंगे कि नील को सभी लोग वापस घर ले आते हैं। हालांकि हर्ष नील को देखकर आगबबूला हो जाता है और कहता है कि वो उसका बेटा नहीं हो सकता है। मंजरी सभी घरवालों के सामने सच का खुलासा करते हुए बताती है कि शादी के बाद हर्ष का अवनि के  साथ अफेयर था और अवनि को एक बेटा हुआ था जिसे वो अनाथालय में छोड़कर चली गई थी। अभिमन्यु के कहने पर मंजरी नील को घर ले आती है। ये सच जानकर हर्ष आगबबूला हो जाता है और मंजरी पर धोखा देने का आरोप लगता है। इसी बीच मंजरी अक्षरा पर धोखा देने का आरोप लगाती है और कहती है कि मना करने के बाद भी अक्षरा ने सबको सबकुछ बता दिया। हालांकि ये सब आरोही का किया धरा होता है।

प्रीता होगी किडनैप

वहीं कुंडली भाग्य में जबरदस्त ट्विट आने वाला है। प्रीता को नताशा की हरकतों पर शक होता है और उसका पीछा करती है।  प्रीता नताशा को उसके बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ लेती है। जहां उसे पता चलता है कि उसने नकली किडनैपिंग का खेल रचा था। प्रीता को देखकर नताशा उसे लड़कों की मदद से वहीं बंद करा देती है। प्रीता मदद के लिए ऋषभ को कॉल लगाती है और उसे बचाने के लिए कहती है।