newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bollywood: कवि, गीतकार मनोज मुंतशिर ने जैसे ही लोगों को याद दिलाया भारत का इतिहास, पड़ने लगी गाली, सोशल मीडिया पर हो रहा विरोध

Bollywood: कवि और गीतकार मनोज मुंतशिर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में उन्होंने मुगल बर्बता का खुलासा किया है। जिसके बाद उन्हें लिबरलों, वामपंथी और इस्लामियों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। उनकी इस पोस्ट पर उन्हें जमकर गाली पड़ रही है।

नई दिल्ली। कवि और गीतकार मनोज मुंतशिर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में उन्होंने मुगल बर्बता का खुलासा किया है। जिसके बाद उन्हें लिबरलों, वामपंथी और इस्लामियों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। उनकी इस पोस्ट पर उन्हें जमकर गाली पड़ रही है। इतना ही नहीं, पौराणिक कथाकार देवदत्त पटनायक और इतिहासकार इरफान हबीब तक उनकी इस पोस्ट को नापसंद कर रहे हैं।

manoj muntsir

गीतकार मनोज मुंतशिर ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो सवाल करते हैं कि हम भारतीय अपनी विरासत की विकृति कैसे स्वीकार सक सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से ये भी सवाल किया कि हजारों भारतीयों को मारने वाले आक्रमणकारियों और लुटेरों को नायक के रूप में कैसे दिखाया जा सकते है। वीडियो में उन्होंने मुगलो की भी आलोचना की। उन्होंने अपनी विरासत इनसे बचाने के लिए कहा।

लोगों ने किया विरोध

मनोज मुंतशिर की इस वीडियो पर वामपंथी इतिहासकार इरफान हबीब ने कहा- एक कवि और लेखक को इतिहास के रूप में काल्पनिक तर्कों का उपयोग कर जगर उगलते हुए देखना दुखद है।

पौराणिक कथाकार देवदत्त पटनायक ने भी मनोज मुंतशिर की इस वीडियो पर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने मनोज को इतिहास पढ़ के लिए विकिपीडिया का इस्तेमाल करने का ज्ञान दे दिया। उन्होंने लिखा- इस आदमी को किसने इतिहास पढ़ाया। लो बंगाल पर मराठा आक्रमण को क्या कहेंगे।