
नई दिल्ली। साल 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम करने वाली मानुषी छिल्लर इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर खासा सुर्खियों में हैं। अब तक सिंगल होने का टैग लाइन लेकर घूमने वाली एक्ट्रेस को लेकर खबर है कि उन्हें फेमस बिजनेसमैन निखिल कामत से प्यार हो गया है। साल 2022 से एक्ट्रेस निखिल कामत को डेट कर रही हैं। इसके अतिरिक्त कुछ मीडिया रिपोर्ट में यहां तक दावा किया गया है कि दोनों लिव इन में भी रह रहे हैं। दोनों के परिवारवालों को भी इस रिश्ते से कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि एक्ट्रेस अभी पूरा ध्यान अपने अभिनय पर केंद्रित करना चाहती हैं। वे अपने एक्टिंग करियर को परवान देना चाहती हैं। लिहाजा उन्होंने अपने रिलेशनशिप को कोई खुलासा करना मुनासिब नहीं समझा है।
वहीं, बिजनेसमैन निखिल कामत की बात करें तो वो जरोधा के को फाउंडर हैं। वे पहले से शादीशुदा हैं। उन्होंने साल 2019 में इटली में अंमाडा नाम की महिला संग शादी रचाई थी। लेकिन, किसी कारणवश साल 2021 में दोनों के बीच तलाक हो गया। जिसके बाद वो मानषी छिल्लर को डेट करने लगे। बहरहाल, अभी उनका अगला कदम क्या रहेगा। इस बारे में उन्होंने अभी तक कोई खुलासा नहीं किया है। इसके अलावा मानुषी छिल्लर की बात करें तो वह अभिनय की दुनिया में पदार्पण कर चुकी हैं।
वो फिल्म पृथ्वी सम्राट में अक्षय के साथ डेब्यू कर चुकी हैं, लेकिन अफसोस यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। लेकिन, मानुषी के अभिनय को खूब सराहा गया था। मानुषी साल 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। बता दें कि प्रियंका चौपड़ा के मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के 17 साब बाद किसी भारतीय मॉडल ने यह खिताब जीतकर देश का नाम गौरवान्वित किया था। इसके अलावा मानुषी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उनके द्वारा साझा किए गए वीजियोज प्रशंसकों द्वारा खूब सराहे जाते हैं। लोग उनकी हर अदा को खूब पसंद करते हैं। खासकर मानुषी द्वारा पहन के गए पोशाक खासा सुर्खियों में रहते हैं।