
नई दिल्ली। 21 वर्षीय टिक टॉक स्टार मेघा ठाकुर का कनाडा में निधन हो गया। टिक टॉक स्टार के निधन की जानकारी उनके माता-पिता ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर दी है, जिस पर अभी उनके प्रशंसक अपना दुख व्यक्त कर रहे हैं और अपने चहेते स्टार को मिस भी कर रहे हैं। बता दें कि मेघा ठाकुर बतौर उत्प्रेरक सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरा करतीं थीं।
आप सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता का अंदाजा मात्र इसी से लगा सकते हैं कि टिक टॉक पर उनके फॉलोवर की तादाद लाखों में थी। लोग मेघा के वीडियो को खासा पसंद किया करते थे। उनके द्वारा साझा किए गए वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहा करतीं थीं। ऐसे में इतनी कम उम्र में मेघा ठाकुर का यूं हम सभी को इस तरह से छोड़कर चला जाना। यकीनन, दुखद है। जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। बता दें कि मेघा ठाकुर के पेरेंट ने इंस्टा पर पोस्ट सार्वजनिक कर अपनी बेटी के निधन की जानकारी दी है। पोस्ट में बताया गया है कि मेघा का निधन विगत 24 नवंबर को ही हो गया था। मेघा का यूं हम सभी को छोड़कर चले जाना अप्रत्याशित है।
इंस्टा पोस्ट में कहा गया है कि, ‘भारी मन से हम घोषणा करते हैं कि हमारे जीवन का प्रकाश, हमारी दयालु, देखभाल करने वाली और सुंदर बेटी मेघा ठाकुर का अचानक और अप्रत्याशित रूप से 24 नवंबर, 2022 को तड़के निधन हो गया। मेघा एक आत्मविश्वासी और स्वतंत्र युवती थी। उसकी बहुत प्यारी यादें आएंगी। वह अपने प्रशंसकों से प्यार करती थी और चाहती थी कि आप उसके निधन के बारे में जानें। इस समय, हम मेघा के लिए आपका आशीर्वाद चाहते हैं। आपके विचार और प्रार्थनाएं उनकी आगे की यात्रा में उनके साथ रहेंगी’।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर मेघा के निधन दुखी फैंस, देखिए रिएक्शन
just found out megha thakur passed (meghaminnd on ig) and this honestly broke my heart bc she’s helped me so much with my body dysmorphia and feeling confident in my own skin and i just ????? she had her whole life ahead of her and she had so much love to share i ????
— shuu (@chouxpastry) November 29, 2022
anyway, she impacted my life in so many small ways. she was beginning to find happiness + self love after years of mental health issues. success was inching closer – it had a foot in the door. everyone knew, and everyone incl me was cheering her on. she just passed in car crash.
— Sukhnidh ⚆ _ ⚆ (@skhndh) November 29, 2022