नई दिल्ली। सलमान खान के कंट्रोवर्सियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ में आज यानी कि वीकेंड के वार में कोरियन सिंगर औरा (K-Pop Singer Aoora) की बतौर वाइल्ड कार्ड सदस्य एंट्री होने जा रही है। हर साल बिग बॉस के घर में एक विदेशी कंटेस्टेंट की एंट्री होती है लेकिन पहली बार इस शो में किसी कोरियन स्टार की एंट्री होने जा रही है। शो के ताजा प्रोमो ने अब औरा की एंट्री को कंफर्म कर दिया है। ऐसे में लोग अब उनके बारे में जानने के लिए उत्सुक हो रहे हैं। तो चलिए हम बताते हैं इस K-पॉप सिंगर Aoora के बारे में विस्तार से…
View this post on Instagram
कौन हैं के-पॉप सिंगर औरा?
10 जनवरी 1986 को जन्मे औरा का असली नाम पार्क ग्युन-ए (Park Geun-E) है, लेकिन इन्हें औरा के नाम से लोकप्रियता मिली और अब लोग इन्हें इसी नाम से जानते हैं। औरा सिंगर होने के साथ-साथ एक कंपोजर भी हैं। साथ ही वह साउथ कोरियन बॉय बैंड डबल-ए (Double-A) के मेंबर हैं। साल 2009 में औरा ने ‘लव बैक’ म्यूजिक एल्बम से अपने करियर की शुरुआत की थी। औरा ने सोलो डेब्यू 2014 में ‘बॉडी पार्ट’ से किया था।
View this post on Instagram
भारत में एक गाने से रातोंरात हुए मशहूर
के-पॉप सिंगर औरा भारत में बेहद मशहूर हैं। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म ‘डिस्को डांसर’ का गाना ‘जिम्मी जिम्मी’ सॉन्ग है, जिसे औरा ने नए तरीके से गाया था। इस गाने के बाद औरा भारत में मशहूर हो गए थे और उनके इस गाने को बेहद पसंद किया गया था। पिछले साल औरा ने ‘स्वैग से स्वागत’ गाना भी गाया था, जिसे लाखों व्यूज मिले थे। उनके इस गाने ने भी लोगों को अपना दीवाना बना दिया था।
View this post on Instagram
इतना ही नहीं पिछले साल औरा भारत टूर पर भी आए थे। उन्हें उत्तर प्रदेश टूरिज्म डिपार्टमेंट की ओर से भारत और कोरिया के बीच डिप्लोमैटिक रिलेशंस की 50 वीं सालगिरह के मौके पर देशभर में कॉन्सर्ट करने का आमंत्रण दिया गया था। भारत टूर के दौरान औरा ने मथुरा कॉन्सर्ट में फिल्म ‘किसना: द वॉरियर पोएट’ का गाना ‘वो किसना है’ गाया, जिसने उनकी पॉपुलैरिटी में और भी ज्यादा बढ़ोतरी की। औरा अक्सर भारत आते रहते हैं। इसी साल सिंगर दुर्गा पूजा के मौके पर काजोल और रानी मुखर्जी के साथ दिखाई दिए थे। अब बिग बॉस में औरा दर्शकों का दिल जीत पाएंगे या नहीं, ये तो उनके शो में जाने के बाद ही पता चलेगा।