newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Monalisa: शादी के बाद भी आंख मार कर छोरा पटा रही हैं मोनालिसा, खुलेआम कह रही ये बात

Bhojpuri actress Monalisa made a reel on “Ek Ankh Marun To” the song: मोनालिसा की शादी भी साल 2017 में विक्रांत सिंह राजपूत से हो चुकी है और दोनों साथ में सुखी जीवन बिता रहे हैं लेकिन फिर भी एक्ट्रेस आंख मार के छोरा पटा रही हैं।

नई दिल्ली। भोजपुरी और टीवी एक्ट्रेस मोनालिसा की उम्र भले ही 41 साल हो चुकी है और अब भी एक्ट्रेस की अदाएं बरकार हैं, जो लाखों दिलों पर बिजलियां गिराती हैं। मोनालिसा की शादी भी साल 2017 में विक्रांत सिंह राजपूत से हो चुकी है और दोनों साथ में सुखी जीवन बिता रहे हैं लेकिन फिर भी एक्ट्रेस आंख मार के छोरा पटा रही हैं। उनकी इस पता पर फैंस भी कायल हो रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिरकार ऐसा क्या हुआ कि शादी के बाद मोनालिसा 41 की उम्र में छोरा क्यों पटा रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)


रील से जीता फैंस का दिल

ये बात तो सभी जानते हैं कि मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं और हर छोटी से छोटी चीज को फैंस के साथ शेयर करती हैं। अब एक्ट्रेस ने एक रील शेयर की है, जिसमें वो छोरा पटाने की बात कह रही हैं। इसे पहले की आप कुछ गलत समझे हम आपको बता दें कि एक्ट्रेस ने “एक आंख मारू तो” गाने पर मजेदार रील बनाई है। ये गाना आशा भोंसले और किशोर कुमार साहब ने गाया है। गाना फिल्म तोहफा का है, जिसमें जितेंद्र और श्रीदेवी की केमिस्ट्री देखी गई थी। उसी मजेदार एक्सप्रेशन के साथ मोनालिसा ने रील बनाई है, जिसे देखकर फैंस को भी अच्छा लग रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)


फैंस ने की तारीफ

एक यूजर ने लिखा- यही एक्सप्रेशन हमारी जान ले लेते हैं। एक दूसरे यूजर ने लिखा- आप साड़ी में रील बनाती बहुत प्यारी लगती हैं। एक अन्य ने लिखा- एक्टिंग और कॉमेडी के मामले में एक्ट्रेस का मुकाबला करना मुश्किल है। बता दें कि एक्ट्रेस माता की महिमा नाम का सीरियल कर रही है, जिसमें वो निगेटिव रोल  में हैं। सीरियल नजारा टीवी पर टेलीकास्ट होने वाला है।