newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Monalisa: मोनालिसा को आते हैं सारे जादू-टोने! एक्ट्रेस ने खुद किया इस बात का खुलासा

Bhojpuri actress Monalisa made a banging reel on the song Tauba Tumhare Ishare: एक यूजर ने लिखा- ये साड़ी आप पर खूब जंच रही है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- इस वीडियो को साझा करने के लिए धन्यवाद, यह आपके लिए शानदार शैली है। वहीं बाकी यूजर्स हार्ट इमोजी पोस्ट कर रहे हैं और खुलकर एक्ट्रेस की वीडियो पर प्यार लुटा रहे हैं

नई दिल्ली।भोजपुरी फिल्मों की मशहूर अदाकारा मोनालिसा सोशल मीडिया क्वीन हैं और उनकी एक अदा ही फैंस को मदहोश करने में कामयाब रहती है। एक्ट्रेस अपने देसी और बिकिनी लुक्स से सोशल मीडिया का पारा बढ़ाए रहती हैं लेकिन अब तो लगता है कि एक्ट्रेस ने खुद मान लिया है कि उन्हें सारे जादू और टोने आते हैं। जी हां उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर इस बात को कबूला है। तो चलिए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने ऐसा क्या डाला है,जिससे फैंस भी खुश हो गए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

बनारसी साड़ी में सजी मोनालिसा

सोशल मीडिया क्वीन मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर एक रील डाली है, जिसमें वो बनारसी साड़ी में दिख रही हैं। अपने लुक को पूरा करने के लिए मोनालिसा ने हैवी मेकअप के साथ ज्वैलरी कैरी की है और उनका लुक बड़ा ही धांसू हैं..। वीडियो में एक्ट्रेस तौबा तुम्हारे ये इशारे गाने पर डांस कर रही हैं और अपने लटके-झटके दिखा रही हैं। गाने में ये लाइन भी है- जादू आते हैं तुमको सारे..। इस लाइन पर एक्ट्रेस ने धमाकेदार एक्सप्रेशन दिए हैं। फैंस को भी मोनालिसा का ये देसी अवतार भा रहा है और वो वीडियो पर ढेर सारे कमेंट्स कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)


फैंस ने एक्ट्रेस को बताया खूबसूरत

एक यूजर ने लिखा- ये साड़ी आप पर खूब जंच रही है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- इस वीडियो को साझा करने के लिए धन्यवाद, यह आपके लिए शानदार शैली है। वहीं बाकी यूजर्स हार्ट इमोजी पोस्ट कर रहे हैं और खुलकर एक्ट्रेस की वीडियो पर प्यार लुटा रहे हैं। काम की बात करें तो मोनालिसा इशारा टीवी के शो माता की महिला में दिख रही हैं और इंद्राणी का रोल प्ले कर रही हैं। एक्ट्रेस का किरदार शो में निगेटिव है, जो माता की महिमा को नहीं मानती है, बल्कि खुद को देवी मानती है और दूसरे लोगों से जबरदस्ती खुद की पूजा कराती है। सीरियल का कॉन्सेप्ट काफी नया है। अगर आपने नहीं देखा है तो आप भी देख सकते हैं।