newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

मोनालिसा ने बोली फर्राटेदार अंग्रेजी जिसे सुनकर भौंचक्के रह गए फैंस, एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो

Monalisa Latest Instagram Reel Video: मोनालिसा सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव रहती हैं। मोनालिसा के इंस्टाग्राम पर साढ़े 5 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। मोनालिसा भी सोशल मीडिया पर अपने रेगुलर अपडेट्स के जरिये अपने फैंस के साथ लगातार जुड़ी रहती हैं। अब एक बार फिर मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो शेयर की है जिसमें वो फैंस को अपनी इंग्लिश स्पीकिंग स्किल्स सिखाती नजर आ रही हैं।

नई दिल्ली। मोनालिसा भोजपुरी जगत की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। मोनालिसा के लाखों-करोड़ों चाहने वाले हैं। बच्चे-बूढ़े हर उम्र के लोगों में मोनालिसा के लिए दीवनगी देखने को मिलती है। मोनालिसा सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव रहती हैं। मोनालिसा के इंस्टाग्राम पर साढ़े 5 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। मोनालिसा भी सोशल मीडिया पर अपने रेगुलर अपडेट्स के जरिये अपने फैंस के साथ लगातार जुड़ी रहती हैं। अब एक बार फिर मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो शेयर की है जिसमें वो फैंस को अपनी इंग्लिश स्पीकिंग स्किल्स सिखाती नजर आ रही हैं। तो आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

मोनालिसा ने शेयर की रील वीडियो

मोनालिसा ने जो रील वीडियो शेयर की है, उसमें वो फर्राटेदार अंग्रेजी बोलती हुईं नजर आ रही हैं। हालांकि एक्ट्रेस ऐसी अंग्रेजी बोलती हैं जो किसी को समझ नहीं आती है। अरे घबराइए नहीं! दरअसल, ये मोनालिसा की फनी रील वीडियो है जिसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है- ”इतनी इंग्लिश बोल दी कि अब समझ ही नहीं पा रहीं हूं कि क्या बोली मैं, सो सॉरी”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

मोनालिसा का लुक

मोनालिसा के लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ने ग्रीन कलर की वन पीस पहनी है जिसके साथ नो मेकअप और खुले बाल में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। मोनालिसा अक्सर ऐसी रील वीडियोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं, जिसे उनके फैंस बेहद पसंद करते हैं। एक्ट्रेस की इस वीडियो पर भी लोग जमकर ”हाहाहा” रिएक्ट करते हुए नजर आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ISHARA CHANNEL (@isharachannel)


बता दें कि मोनालिसा इन दिनों इशारा टीवी के नए शो ”माता की महिमा” में नजर आ रही हैं। सीरियल में मोनालिसा के रॉयल लुक की काफी तारीफ़ हो रही है। एक्ट्रेस के लुक को उनके फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं और मोनालिसा भी अपने लुक में बेहद कमाल की लगी हैं।